{"_id":"68aa1e4e4cf20801bc07f97f","slug":"tribute-paid-to-martyred-farmers-on-the-31st-anniversary-of-kadama-firing-incident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143314-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कादमा गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कादमा गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
कादमा में आयोजित सभा में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देते लोग।
कादमा। कादमा किसान गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शनिवार को शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान नेता, सामाजिक संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे। शहीद किसानों के परिवारों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद किसानों को नमन करके की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए बलिदान दिया था, जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर मंच से जोगेंद्र नैन, रणधीर कुंगड़, राजकुमार हडौदी, हरपाल (भाकियू), पूर्व विधायक रणवीर, नरेश द्वारका, बसुधा बहन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, विजय पचगांव, श्योराण खाप प्रधान बिजेंद्र बेरला, कमलेश भैरवी, सुरेश आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
इस दौरान मनीषा प्रकरण को लेकर भी चर्चा हुई और लोगों ने न्याय दिलाने की मांग रखी। श्रद्धांजलि सभा का समापन रविन्द्र सांगवान की अध्यक्षता में हुआ। मंच संचालन वीरेंद्र पहलवान ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक, रामकुमार सोलंकी, राजवीर शास्त्री, सरपंच सचिन, महेश व अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।