{"_id":"68e96926e27740c28b0ddb32","slug":"trials-were-held-for-senior-male-and-female-wrestlers-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146033-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष वर्ग के पहलवानों के हुए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष वर्ग के पहलवानों के हुए ट्रायल
Sat, 11 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुर सिंह अखाड़ा में पहलवानों के साथ कोच व अन्य।
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के निकट देवी ढाणा रोड स्थित बहादुर सिंह अखाड़ा परिसर में शुक्रवार को सीनियर वर्ग के पहलवानों का चयन किया गया। इस दौरान हरियाणा ओलंपिक खेलों के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन किया गया।
अखाड़ा संचालक कोच यासीन खान व पवन पहलवान की मौजूदगी में ट्रायल लिए गए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एसएचओ सिटी थाना सन्नी सिंह ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर दादरी प्रधान कुश्ती संघ से संदीप सिंह व सचिव योगेश इमलोटा ने सहभागिता की।
इस दौरान महिला व पुरुष सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। थाना प्रभारी सन्नी ने कहा कि जिला दादरी किसी के लिए परिचय का मोहताज नहीं है। जिले से पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेल के जरिये देश का नाम को रोशन किया है।
विज्ञापन
इस दौरान ठेकेदार धर्मवीर, हरेंद्र घसौला, सूरजभान, सलीम खान, विवेक, हेड कांस्टेबल सचिन, अजीत, कुलदीप ठेकेदार, अशोक डीपीई, पीटीआई धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।