{"_id":"6761cd5ed16b1cf23700a764","slug":"trial-from-24-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128165-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड करवाएगा प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड करवाएगा प्रतियोगिताएं
Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की टीमों के चयन के लिए 24 व 25 दिसंबर को होंगे ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से वर्ष 2024-25 अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य की बैडमिंटन, बास्केटबॉल व कबड्डी खेलों की टीम के चयन के लिए 24 व 25 दिसंबर को ट्रायल लिए जाएंगे।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि पुरुष व महिलाओं के लिए बैडमिंटन व बास्केटबॉल टीमों के चयन के लिए 24 दिसंबर को पंचकूला में चयन ट्रायल लिया जाएगा। पुरुष व महिला कबड्डी टीम के चयन के लिए 25 दिसंबर को रोहतक में चयन ट्रायल आयोजित की जाएगी। इन ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भाग ले सकते हैं।
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी व अधिकारी विभागीय कर्मचारियों का प्रमाणपत्र साथ लेकर जाएं। विभाग से सत्यापित जन्म प्रमाणपत्र व विभागीय पहचानपत्र लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित तिथि को निर्धारित स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार बोर्ड, निगम के अधीन कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी, कर्मचारी इन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे।