फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Trial for five vacant seats of state level handball academy

Charkhi Dadri News: प्रदेश स्तरीय हैंडबाल एकेडमी की पांच रिक्त सीटों के लिए हुए ट्रायल

Mon, 01 Apr 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Trial for five vacant seats of state level handball academy
फोटो 13, 14
विज्ञापन


30 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 10 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव कालूवाला स्थित प्रदेशस्तरीय हैंडबाल आवासीय एकेडमी में रविवार को ट्रायल के आधार पर पांच खाली सीटें भरी गईं। ट्रायल में विभिन्न जिलों के 30 खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाते हुए खेल कौशल दिखाया। ट्रायल में रोहतक जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और तीन खिलाड़ी एकेडमी में दाखिला लेने में कामयाब रहे।
जिला खेल अधिकारी बस्तीराम ने बताया कि रविवार सुबह ट्रायल शुरू हुए और शाम तक खिलाड़ियों का अंतिम चयन कर लिया गया। कोच नरेश बलौदा व उनकी टीम ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर चयन किया। उन्होंने बताया कि एकेडमी में कुल 25 सीटें हैं, जिनमें से पांच सीटें खाली थीं। इन सीटों पर खिलाड़ियों में रोहतक के अमित, नितिन और कृष्ण समेत झज्जर निवासी हिमांशु और भिवानी निवासी सुमित का चयन हुआ है। इनके अलावा 10 खिलाड़ी मनीष, उपेंद्र, सागर, अरविंद, लवली, नितिन, लक्ष्य, आर्यन, ललित व सूर्यप्रकाश को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अगर कोई खिलाड़ी बीच में किसी कारणवश एकेडमी छोड़कर जाता है तो उसके स्थान पर प्रतीक्षा सूची वाले खिलाड़ी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



-14 से 23 साल के खिलाड़ी का ही होता है चयन
एकेडमी में चयनित खिलाड़ी को 400 रुपये डाइट भत्ता दिया जाता है। यहां विशेष कोच भी तैनात हैं जो सुबह-शाम खिलाड़ियों को अभ्यास करवाते हैं। एकेडमी में आवास व भोजन की सुविधा है। एकेडमी में 14 से 23 साल के खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयनित पांच खिलाड़ी स्टेट व नेशनल प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। उम्मीद है कि चयनित खिलाड़ी भविष्य में होने वाली राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतेंगे। - बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed