फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tree on Road And Electric Line

Charkhi Dadri News: अंधड़ ने मचाया कहर, 75 पेड़ों समेत 143 बिजली के खंभे और 2 ट्रांसफार्मर गिरे

Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tree on Road And Electric Line
दादरी-रोहतक रोड पर गिरे पेड़ों को हटाते वन विभाग के कर्मचारी। 
चरखी दादरी। जिले में रविवार रात आए अंधड़ ने काफी नुकसान पहुंचाया। विभिन्न सड़कों पर करीब 75 पेड़ गिर गए। इसके अलावा, बिजली निगम के 143 खंभे और 2 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने से जहां सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, वहीं, खंभे व ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली संकट बना रहा। जिलेवासियों को बिजली और पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार रात मौसम का मिजाज बदला और करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ ही तेज बारिश भी हुई। अंधड़ चलने से जिले में कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में लगे बिजली खंभे भी उखड़ गए। खंभे उखड़ने से सभी सब डिविजन में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसे चार से पांच घंटों बाद बहाल किया जा सका। वहीं, कुछ गांवों में सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे पहले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक फॉल्ट निगम की टीमों ने दूर कर उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौसम ठीक होते ही टीमें बिजली फॉल्टों को खोजने में जुट गईं। रातभर टीमें अपने काम में लगी रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, कुछ ऐसे स्थान थे, जहां नए खंभे लगने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अंधड़ से करीब 75 पेड़ गिरे। विभागीय टीमों ने सभी सड़कों से पेड़ों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पेड़ों को सड़क से हटाने में तीन से चार घंटे का समय लगा। तेज आंधी से सांजरवास और झोझूकलां खंड में सबसे अधिक पेड़ गिरे हैं।

- कहां गिरे कितनी बिजली खंभे
झोझूकलां खंड में सर्वाधिक 75 बिजली खंभे गिरे हैं। यहां की बिजली आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित रही। दादरी सब-अर्बन में 31 खंभे गिरे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने तुंरत प्रभाव से मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाली के लिए कार्य शुरू कर दिया। अटेला सब डिविजन में 25 और 63 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर भी गिर गए। बिजली निगम को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
- इन क्षेत्रों में गिरे हैं पेड़
तेज आंधी के कारण दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग के बीच 15, दिल्ली बाईपास पर तीन, बौंद-ऊण मार्ग पर 3, रानीला से भागेश्वरी रोड पर 4, फोगाट माइनर पर 8, भागेश्वारी माइनर पर 10 पेड़ गिरे। इसके अलावा, लोहारू नहर पर 20 पेड़ गिरे। झोझूकलां खंड के लोहारू रोड पर 4, सतनाली-झोझू मार्ग पर 2, मैहड़ा अप्रोच रोड पर एक, गुडाना माइनर पर 2, झोझूकलां-बाढड़ा मार्ग पर 3 व बादल-झोझू रोड पर एक पेड़ गिरा।

- ट्यूबवेल कनेक्शन की आपूर्ति नहीं हुई बहाल
निगम के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद अटेलाकलां में 5 घंटों बाद घरेलू क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। ट्रांसफार्मर बदलने के कारण अभी ट्यूबवेल लाइन की आपूर्ति बंद रखी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदलने के बाद पूरे सब डिविजन में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

अंधड़ व बारिश थमते ही देर रात टीमें बिजली फॉल्ट खोजकर इन्हें ठीक करने में जुट गई थीं। ज्यादातर क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जो क्षेत्र बचे हैं, उनमें नए खंभे या ट्रांसफार्मर लगाने का काम जारी है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। -अविनाश यादव, एक्सईएन, बिजली निगम



बिजली गुल होने से दुकानदारों और ग्राहकों ने झेली परेशानी
बाढड़ा। कस्बे में सोमवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ बाजार का कामकाज प्रभावित रहा। ग्राहकों को भी परेशानी हुई। खासकर बिजली की दुकान, मोबाइल रिपेयर, फोटो कॉपी की दुकानों का कामकाज ज्यादा प्रभावित रहा।
दुकानदारों ने कहा कि बिना बिजली के न तो कोई उपकरण चला सके और न ही ग्राहक का काम कर पाए। दुकानदार अशोक कुमार, अनिल, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रही। इन्वर्टर से कुछ समय तो काम चला, बाद में वह भी बंद हो गया।

व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को आमतौर पर बिक्री अच्छी होती है। बिजली न होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। बिजली निगम के एसडीओ राम सिंह ने बताया कि छोटे ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली बाधित रही। इसे ठीक करवाकर आपूर्ति चालू करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed