{"_id":"66f0b35c6ac72dd9dc0c84b9","slug":"train-late-due-to-engine-fail-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123774-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इंजन में खराबी से 52 मिनट देरी से रवाना हुई मेरठ-गंगानगर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इंजन में खराबी से 52 मिनट देरी से रवाना हुई मेरठ-गंगानगर ट्रेन
Mon, 23 Sep 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
- 14 मिनट दादरी स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रखकर बदला गया इंजन, दोपहर 2:06 के बजाय 2:58 बजे रवाना की गई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इंजन में खराबी के चलते मेरठ-गंगानगर ट्रेन करीब 52 मिनट देरी से दादरी प्लेटफार्म से हिसार की तरफ रवाना हुई। वहीं, दादरी स्टेशन पर इंजन बदला गया। इसके चलते 14 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। भीषण गर्मी में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।
मेरठ-गंगानगर ट्रेन के दादरी स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 2:02 बजे का है। रविवार को इंजन में खराबी के चलते ट्रेन 32 मिनट की देरी से 2:34 मिनट पर दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां ट्रेन का इंजन बदला गया। इसमें चौदह मिनट का समय लगा। इसके बाद ट्रेन 2:58 बजे हिसार के लिए रवाना हो पाई।
ट्रेन के शेड्यूल में देरी होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। यात्री हरीश, सूरज, दिनेश, रविंद्र, मोहन और सुमित ने बताया कि ट्रेन देरी से चलने के कारण उन्हें गंतव्य पर पहुंचने में देरी होगी। इससे उनका काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
फोटो 17
दादरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेरठ-गंगानगर ट्रेन। संवाद