फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traffic system in trouble, create parking zone in the city, DC gave instructions

यातायात व्यवस्था बेहाल, शहर में बनाएं पार्किंग जोन, डीसी ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traffic system in trouble, create parking zone in the city, DC gave instructions
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कैंप कार्यालय मे वीरवार को उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने रस ड्राइविंग करने वाले चालकों के चालान करने के निर्देश दिए। वही, उपायुक्त ने अधिकारियों को शहर में पार्किंग जोन बनाने के भी आदेश दिए। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा है कि शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित करना बेहद जरुरी है। इसके बाद नो पार्किंग जोन में खड़े रहने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं, जिस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। शहर में काठमंडी, बस स्टैंड से रोहतक चौक और लाला लाजपत राय चौक, रेलवे रोड, पुराना सब्जी मंडी रोड पर दुकानों के आगे वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने पुलिस विभाग व नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित किए जाएं। उसके बाद जो भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा दिखाई दे, उसका चालान काट दिया जाए। उन्होंने पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय विद्यालय के सामने सीवरेज मैनहोल पर रखी मोटर को एक ओर किनारे पर रखा जाए। इनकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी की बैठक में उपायुक्त ने समसपुर मोड़ के समीप रोड को चौड़ा कर इसे दुर्घटना रहित स्थल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड एकदम बैंड न होकर हल्का मोड़ दिखाई देना चाहिए, जिससे कि वाहन चालक अचानक आमने-सामने न आएं और वाहनों का यहां से गुजरने में आसानी हो। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग अपना काम शुरू करे। उपायुक्त ने तीव्र गति से डंपर चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि फर्स्ट एड कैंप लगाए जाने चाहिए और रोडवेज चालकों का मेडिकल कैंप लगवाया जाए। सड़कों के किनारे पर टायर पंक्चर वाले काफी स्थान घेर लेते हैं। इनको सामान पीछे रखने के लिए कहा जाए। इमलोटा पर एक स्पीडब्रेकर बनाने व अटेला रोड पर डिवाइडर बनाने के लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार यादव, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, सहायक किशोर कुमार, रोडवेज टीएम दीपक खत्री, उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल, सुशासन सहयोगी दिनेश मल्लाह, रेडक्रास सचिव बलवान सिंह, कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed