फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traffic is closed, yet thousands of drivers pass by daily.

Charkhi Dadri News: आवागमन बंद फिर भी रोज गुजर रहे हजारों वाहन चालक

Fri, 20 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Traffic is closed, yet thousands of drivers pass by daily.
एजेंसी की ओर से निर्माण क्षेत्र में लगाया गया रास्ता बंद से संबंधित बोर्ड। 
चरखी दादरी। दादरी के रोहतक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के चल रहे निर्माण कार्य के बावजूद यहां से भारी व हल्के वाहनों का आवागमन नहीं थम रहा है। एजेंसी की ओर से दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बंद से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाने, पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभागों को पत्र लिखने के बावजूद यहां से बदस्तूर जारी वाहनों का आवागमन कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

दिनभर हजारों वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरते हैं। आरओबी निर्माण कार्य के चलते चंपापुरी कॉलोनी की तरफ सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और यहां जलभराव के हालात भी बने रहते हैं। इस कारण वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे होने की संभावना बनी रहती है। वीरवार को भी एक गाड़ी यहां गड्ढे में उतर गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वापस सड़क पर लाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रोहतक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फोरलेन आरओबी का निर्माण करवाया जा रहा है। वर्तमान में चंपापुरी कॉलोनी की तरफ आरओबी निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। एजेंसी की ओर से यहां पिलर लगाने का काम किया जा रहा है। पाइलिंग व पिलर लगाने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और काफी मात्रा में मिट्टी सड़क पर पड़ी रहती है। वीरवार को यहां काफी मात्रा में जलभराव भी हो गया। जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं रहा। सुबह यहां पर एक कार इसी वजह से गड्ढे में उतर गई लेकिन समय रहते ध्यान देने पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed