{"_id":"5e83830b8ebc3e77515fbc33","slug":"traders-formed-whatsapp-group-and-gave-600-families-ration-kit-charkhidadri-news-rtk549075941","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए व्यापारियों ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, 70 से अधिक ने जुड़कर 600 घरों में पहुंचाई राशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए व्यापारियों ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप, 70 से अधिक ने जुड़कर 600 घरों में पहुंचाई राशन किट
विज्ञापन
जरूरतमंद परिवार को राशन की किट वितरित करते हरियाणा व्यापार मंडल जिला प्रधान बलराम गुप्ता
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के व्यापारी कोरोना महामारी की विकट स्थिति में निशुल्क समाज सेवा में जुटे हुए हैं। हरियाणा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में व्यापारियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इससे ग्रुप से अब तक शहर के 80 व्यापारी जुड़ चुके हैं। इनमें किराना स्टोर संचालक भी हैं। अब तक ग्रुप से जुड़े व्यापारी 600 घरों में राशन कीट पहुंचाकर मानवीयता की मिशाल पेश कर चुके हैं। हरियाणा व्यापार मंडल जिला प्रधान बलराम गुप्ता का कहना है कि संकट टलने तक यह मुहिम जारी रहेगी।
जिला प्रधान बलराम गुप्ता ने बताया कि दादरी शहर में काफी तादाद में ऐसे परिवार हैं जिनका चूल्हा प्रतिदिन काम करने पर ही जलता है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन है और ऐसे में इन परिवारों के लिए आजीविका का कोई जरिया नहीं है। इन परिवारों के सामने खाने का संकट पैदा होता देख व्यापारियों ने एक मंच पर आने का फैसला लिया। इसके लिए जिला प्रधान बलराम गुप्ता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में शहर के 70 से अधिक व्यापारियों को जोड़ा गया। पिछले छह दिनों से प्रतिदिन आठ से दस व्यापारी स्वेच्छा से राशन किट दान देते हैं और इसकी जानकारी बाकयदा व्हाट्स ग्रुप में दी जाती है। इसके मुताबिक ही किट वितरण की संख्या और क्षेत्र निर्धारित होते हैं। बलराम गुप्ता ने बताया कि गत छह दिनों से राशन किट वितरण मुहिम चल रही है और अब तक 600 परिवारों तक राशन किट पहुंचाई जा चुकी है।
युवा व्यापारी निभा रहे वालंटियर्स की भूमिका
हरियाणा व्यापार मंडल की कोई भूखे पेट न सोए मुहिम से युवा व्यापारी भी जुड़े हुए हैं। इनमें से 14 व्यापारियों को वालंटियर्स नियुक्त किया गया है। ये व्यापारी जरूरतमंदों के घर-घर जाकर निशुल्क राशन किट मुहैया कराते हैं। हालांकि किट देने से पहले वो परिवार की आर्थिक स्थिति भी देखते हैं। खासकर प्रवासी श्रमिक परिवारों को राशन किट मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
किट में ये होता है राशन
बलराम गुप्ता ने बताया कि पहली 100 राशन किट में 10 किलोग्राम आटा पैकिंग, चार किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम दाल, एक पैकेट नमक, मिर्च और हल्दी का पैकेट डाले गए। इसके बाद डिमांड बढ़ने पर एक किट में पांच किलोग्राम आटा, दो किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, एक पैकेट नमक, हल्दी और मिर्च के पैकेट डाले गए। सोमवार को सूजी के रस के पैकेट भी किट के साथ वितरित किए गए।