{"_id":"687be811cfbe9f920b0f2767","slug":"traders-expressed-anger-on-the-dilapidated-railway-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140982-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदहाल रेलवे रोड पर व्यापारियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदहाल रेलवे रोड पर व्यापारियों ने जताया रोष
Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बदहाल रेलवे रोड को लेकर रोष जताते शहर के व्यापारी व नगर व्यापार मंडल पदाधिकारी।
चरखी दादरी। रोहतक रोड मोड़ से लेकर काठमंडी तक रेलवे रोड की हालत पतली है। इसके चलते प्रतिदिन हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के इस ओर ध्यान न देने से खफा व्यापारियों व दुकानदारों ने शनिवार को रोष प्रदर्शन किया।
दादरी नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, उपप्रधान संदीप फोगाट, फैम प्रधान जयभगवान मस्ताना, कपड़ा यूनियन सचिव सतपाल जुनेजा की अगुवाई में दुकानदारों ने नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए जान-बूझकर तंग करने का आरोप जड़ा।
सुरेश पांडवानिया व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रेलवे रोड से काठमंडी तक यह सड़क काफी समय से खराब है। पानी की लाइन बिछाई गई थी। उसके लिए पूरी सड़क को करीबन तीन फीट तक बीचोबीच में उखाड़ा गया था। मिट्टी डालकर सड़क का लेवल तो किया गया, लेकिन, बारिश के पानी से डाली गई मिट्टी धंस गई। अब यहां फिसलन बनी है। आएदिन दुपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापार मंडल उपप्रधान संदीप फोगाट ने कहा कि जो सड़क तोड़ी गई थी, उसे दोबारा पक्का किया जाए। इस मौके पर सुनील गुप्ता, सतपाल जुनेजा, नरेश मित्तल, अर्जुन, अशोक आदि दुकानदार मौजूद रहे।