फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traders did not get compensation for arson, Chief Minister's flying squad is also troubling

Charkhi Dadri News: आगजनी का व्यापारियों को नहीं मिला मुआवजा, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी कर रहा परेशान

Mon, 26 Jun 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Traders did not get compensation for arson, Chief Minister's flying squad is also troubling
अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मौजूद गण्यमान्य लोग।
चरखी दादरी। भाजपा सरकार के केंद्र में 9 साल पूरे होने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से रविवार को अग्रसेन धर्मशाला में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बलराम गुप्ता, व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला अध्यक्ष नवीन मुंजाल व व्यापार प्रकोष्ठ सह-संयोजक रवि बधवानिया रहे जबकि मंच संचालन ललित महाजन ने किया। सम्मेलन में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दो मुख्य मांगें रखी। इनमें एक आग की घटना से पीड़ितों दुकानदारों को क्षतिपूर्ति राशि दिलाना रहा जबकि दूसरी मांग मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी बंद करवाने के संबंध में रही।
विज्ञापन

सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र परमार, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल व हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड सलाहकार समिति के प्रदेश सदस्य एवं हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विजय गुप्ता ने शिरकत की। सतेंद्र परमार ने व्यापारियों के हित में प्रारंभ की गई योजनाएं सबके समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवाईसी व करों का सरलीकरण करके व्यापार को सुगम बनाया और व्यापारियों को भयमुक्त माहौल दिया। इतना ही नहीं सरकार ने आयकर विभाग को फेसलैस बनाकर व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलाने का काम किया है। इसके अतिरिक्त एमएसएमई के तहत काफी योजनाएं बनाई गई हैं, जिनसे छोटे व्यापारी अधिक लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

व्यापारी प्रतिनिधि बलराम गुप्ता व नवीन मुंजाल ने चरखी दादरी के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल को बताया कि पिछले तीन महीने में चरखी दादरी में आठ दुकानें आग लगने से जल चुकी है, जिसमें व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर सरकार या प्रशासन से अग्नि क्षतिपूर्ति के नाम पर व्यापारियों को कोई भी मुआवजा या राहत नहीं मिली है। इसलिए व्यापारियों को क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएं। इसके अलावा व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहा है और इसका भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद
सम्मेलन में सब्जी मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल, नगर व्यापार मंडल संरक्षक व पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया, भाजपा जिला महामंत्री राजेश बंटी, कोषाध्यक्ष विनोद कानेजर, उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला सदस्य पवन गुप्ता, जगदीश ऐरन, सतीश बजाज, अशोक ग्रोवर, बलराज, उमेद सिंह जांगड़ा, फेम व्यापार मंडल प्रधान जयभगवान मस्ताना व उपप्रधान संदीप फौगाट, विशंभर, बर्तन यूनियन प्रधान सतवीर गौड़, व्यापार मंडल उपप्रधान सुदेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed