{"_id":"6645225549b5f9ccdf09e4e6","slug":"trade-board-core-committees-refusal-to-give-exemption-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117714-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मतदाता को खरीदारी पर 25 प्रतिशत छूट देने से व्यापार मंडल कोर कमेटी का इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मतदाता को खरीदारी पर 25 प्रतिशत छूट देने से व्यापार मंडल कोर कमेटी का इन्कार
Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रविंद्र गुप्ता, संयोजक, व्यापार मंडल कोर कमेटी।
चरखी दादरी। मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाने पर मतदाता को खरीदारी पर दी जानी वाली 5 से 25 प्रतिशत छूट की व्यवस्था पर नगर व्यापार मंडल की कोर कमेटी ने एतराज उठाया है। शहर के व्यापारियों ने किसी भी प्रकार का छूट देने से इन्कार कर दिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल के आवाज मुखर करने के बाद नगर आयुक्त एवं एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने 17 मई को बैठक बुलाई है। बैठक में सफाई के साथ मतदान और मतदान करने वालों को दी जाने वाली छूट पर मंथन किया जाएगा।
नगर परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को मतदान के बाद खरीद पर 25 प्रतिशत छूट देने के बारे में संशोधन को लेकर दादरी नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एतराज उठाया है। इसलिए इस छूट में संशोधन व व्यापारियों से सलाह के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार नंबर एक में सुबह 10 बजे नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, स्वीप टीम, दादरी नगर व्यापार मंडल व अलग-अलग प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी भाग लेंगे। नगर व्यापार मंडल व अलग-अलग प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों के साथ स्वेच्छा से दी जाने वाली छूट पर विचार किया जाएगा।
दो दिन पहले आयोजित बैठक में बनी थी छूट देने की सहमति
13 मई को ही नगर आयुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. जयेंद्र सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के बाद खरीदारी करने पर 5 से 25 प्रतिशत छूट देने पर सहमति जताई थी। अन्य व्यापारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इस पर एतराज जता दिया।
विज्ञापन
मतदाता को खरीदारी पर कोई व्यापारी किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं करेगा। अगर इस विषय पर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हुआ तो स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा। - रविंद्र गुप्ता, संयोजक, व्यापार मंडल कोर कमेटी।