फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tractor rider killed in truck collision, wife injured

Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tractor rider killed in truck collision, wife injured
मृतक नरेंद्र
बाढड़ा। गांव काकड़ौली सरदारा के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार काकड़ौली हुक्मी निवासी महिला घायल हो गई, जबकि उसके पति की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में घायल महिला के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी दंपती नरेंद्र (34) व मोनिका मंगलवार सुबह खेत में जा रहे थे। इसी बीच जब वे काकड़ौली सरदारा के बस अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार मोनिका कच्ची जगह में गिरने से घायल हो गई जबकि नरेंद्र सड़क पर गिरने के चलते टक्कर मारने वाले ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा होने पर राहगीरों ने पुलिस के सूचित किया। इसके बाद बाढड़ा पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप का इकलौता बेटा था नरेंद्र
नरेंद्र मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसने 12 साल पहले मोनिका से लव मैरिज की थी। शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। नरेंद्र का दो वर्षीय बेटा कैंसर से ग्रस्त है। वहीं, मृतक नरेंद्र के पिता की उसके जन्म से पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed