फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tractor loaded with mustard sacks caught in oil mill

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ऑयल मिल में पकड़ा सरसों की बोरियों से लदा ट्रैक्टर

Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor loaded with mustard sacks caught in oil mill
चरखी दादरी की ऑयल मिल में खड़ा सरसों से लदा ट्रैक्टर। 
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में मार्केट कमेटी और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल में दबिश दी। टीम को वहां सरसों की बोरियों से भरा एक ट्रैक्टर मिला। टीम की जांच में सामने आया कि मार्केट फीस भरे बिना ही सरसों को मिल में पहुंचा गया। इस पर संज्ञान लेकर मार्केट कमेटी की ओर से 2,770 रुपये फीस भरवाई गई।
विज्ञापन


कार्रवाई करने पहुंची संयुक्त टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी शहर के चिड़िया रोड स्थित एक ऑयल मिल में बिना मार्केट फीस भरे ही सरसों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंची और मार्केट कमेटी सुपरवाइजर विनोद कुमार को साथ लेकर ऑयल मिल में दबिश दी गई। वहां टीम को एक ट्रैक्टर खड़ा मिला जबकि चालक भी मौके पर ही मौजूद था। टीम ने जब ट्रैक्टर का वजन करवाया तो इसमें साढ़े 42 क्विंटल सरसों मिली। जांच के दौरान सामने आया कि बिन मार्केट फीस भरे ही सरसों को कैंटर के जरिये ऑयल मिल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed