फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   took oath to vote

Charkhi Dadri News: लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई

Sat, 13 Apr 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
took oath to vote
जनता कॉलेज चरखी दादरी में मतदान के लिए शपथ दिलाते प्रोफेसर। 
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव मतदान से पहले दादरी जिले में अधिकतम मतदाता पंजीकरण के लिए स्वीप टीम शिक्षण संस्थानों में मतदाता पंजीकरण शिविर लगा रहीं हैं। इसके तहत टीम के सदस्य हरपाल आर्य, सुंदरपाल फौगाट, रविंद्र जाखड़ ने जनता महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट बनवाने और डालने के लिए प्रेरित किया। बताया कि विद्यार्थियों से खुद के मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टाॅल करके नए वोट के लिए पंजीकरण करवाया जा रहा है। चुनाव साक्षरता प्रभारी भूपेंद्र ने कहा कि युवाओं को मत की कीमत पहचाननी होगी। नंदनी युवा क्लब की प्रभारी ज्योति ने भी छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों को आम चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की स्थापना वर्ष 2009 में की गई जिसके तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता सुरेंद्र ने कहा कि आम चुनाव में जन सहभागिता की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता। प्रत्येक वयस्क मताधिकार प्राप्त नागरिक का उत्तरदायित्व बनता है कि वह लोकतंत्र में सहभागिता कर अधिकतम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। प्रिंसिपल डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी, प्रोफेसर संगीता, डॉ. हेमलता, युधिष्ठिर, महेश शर्मा, डॉ. अमरजीत, विपिन, डॉ. जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







विकसित भारत निर्माण के लिए मतदान करें : ऋषिपाल

चरखी दादरी। स्विमिंग एसोसिएशन के जिला प्रधान ऋषिपाल उमरवास ने शुक्रवार को आर्यन स्पोर्ट्स क्लब परिसर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना आवश्यक है। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऋषिपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी आसपास के लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करे और मतदाताओं को उनके अधिकार भी बताए। उन्होंने आमजन से मतदान की अपील कर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। बताया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए चुनाव में एक-एक वोट की कीमत है। 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवा अपना वोट अवश्य बनवाएं। वोट बनवाने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed