फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   toll free number from nalasa

Charkhi Dadri News: नालसा ने शुरू किया टोल फ्री नंबर, लोक अदालत और अन्य सेवाओं की ले सकेंगे जानकारी

Tue, 29 Oct 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 29 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
toll free number from nalasa
जिला विधि सेवा प्राधिकरण टोल फ्री नंबर 15100 का करेगा व्यापक स्तर पर प्रचार, विद्यालयों की दीवारों पर करवाई जाएंगी पेंटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने कानूनी सहायता के लिए अपना टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया है। इसके अलावा नालसा का पोर्टल भी आरंभ हो गया है। कोई भी जरूरतमंद नागरिक कानूनी सहायता के लिए इन दोनों सेवाओं का लाभ उठा सकता है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने दी।

सीजेएम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के मार्गदर्शन में जिले में इस नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ताकि, जरूरतमंद लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आम नागरिक लोक अदालत या विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस नंबर पर फोन कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर को राजकीय विद्यालयों की दीवारों पर भी वॉल पेंटिंग कर लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालय, सरकारी अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, काॅलेज, कोर्ट परिसर, गांवों में स्थापित किए गए लीगल सर्विस क्लिनिक, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड कार्यालय, बाल भवन, पुलिस स्टेशन, जेल परिसर आदि में इस नंबर को दीवारों पर लिखकर इसका प्रचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 14
चरखी दादरी जिला न्यायलय। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed