{"_id":"63371f2c379eca187f5cb192","slug":"today-is-the-last-date-of-application-for-admission-to-vacant-seats-in-jbt-teacher-course-charkhidadri-news-hsr6433851136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षक कोर्स में रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षक कोर्स में रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
चरखी दादरी। जेबीटी (डीएलएड) प्राइमरी शिक्षक कोर्स में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की ओर से दूसरे दौर की दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रदेश भर में करीब 17 हजार सीटों पर एडमिशन होने हैं। जेबीटी दो वर्षीय कोर्स में कक्षा 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस कोर्स में सीटों का आवंटन कलां, विज्ञान व कॉमर्स संकाय के आधार पर होना है। उम्मीदवार एक अक्टूबर तक ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद चौथे राउंड की मेरिट लिस्ट चार अक्तूबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार छह अक्तूबर तक अलॉट किए गए कॉलेज में अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद पांचवें राउंड की मेरिट लिस्ट सात अक्तूबर को जारी होगी । इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद छठीं मेरिट लिस्ट 12 अक्तूबर को जारी होगी इस सूची में चयनित उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
प्रथम वर्ष में चार सप्ताह का होता है प्रशिक्षण
डीएलएड प्रथम वर्ष में चार सप्ताह व द्वितीय वर्ष में 16 सप्ताह का सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षण करना होता है। राज्य भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों में करीब 17 हजार सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। साइंस व कॉमर्स सीटें खाली रहने पर अंत में कलां संकाय में कंवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
12 कॉलेज में हैं 600 सीटें
चरखी दादरी जिले में इस कोर्स में 12 शिक्षण कॉलेजों में दाखिले होने हैं। प्रत्येक कालेज में 50 सीटें निर्धारित हैं। डीएलएड कॉलेज प्राचार्य संदीप कुमार ने बताया कि आवेदन डीएड हरियाणा की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से इस कोर्स की परीक्षाएं ली जाती हैं।