{"_id":"6001d8b68ebc3e333b6f1a53","slug":"today-200-health-workers-in-dadri-and-badhra-will-get-corona-vaccine-charkhidadri-news-rtk59106013","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी और बाढड़ा में 200 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी और बाढड़ा में 200 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार।
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में आज 200 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत होगी। दादारी स्थिति जिला नागरिक अस्पताल व बाढड़ा पीएचसी में शनिवार को 200 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैसे तो पोर्टल पर पंजीकृत जिले के 2739 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है। लेकिन पहले चरण में चयनित 200 कर्मचारियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच चुके है। सीएमओ ने शुक्रवार को सारी तैयारियां की जांच की और इस अभियान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश भी दिये।
शनिवार से जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियाें को अंतिम रूप दिया। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने शुक्रवार सुबह वैक्सीनेशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ.आशीष मान ने बताया कि पहले दिन जिन स्वास्थ्यकर्मियों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे उनके मोबाइल पर मैसेज भेजे जा चुके हैं। सभी को अलग-अलग समय पर बुलाया गया है ताकि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ न हो। शुक्रवार को टॉस्क फोर्स में शामिल अधिकारियों ने भी वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखा। वहीं, सीएमओ ने सभी हेल्थ वर्कर्स को उनका डयूटी रोस्टर सौंपते हुए दिशा निर्देश जारी किए।
दोनों टीकाकरण केंद्रों पर मौजूद रहेगी एंबुलेंस
टास्क फोर्स कमेटी में शामिल अधिकारियों ने सरकार और विभाग की गाइडलाइन पर शुक्रवार को चर्चा की। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर वैक्सीन लगने के बाद किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उसे सिविल अस्पताल में बनाए गए इमरजेंसी कक्ष तक पहुंचाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर एक एंबुलेंस अवश्य होनी चाहिए। डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि दोनों केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
आईसीयू के 11 वेंटिलेटरों को जांचा
वैक्सीनेशन के दौरान अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे तुरंत आईसीयू लाया जाएगा। शुक्रवार दोपहर सीएमओ सुदर्शन पंवार ने आईसीयू का निरीक्षण किया। सीएमओ ने यहां रखे 11 वेंटिलेंटर और ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईसीयू में विशेषज्ञ भी तैनात रहेंगे।
सिविल अस्पताल में सेल्फी कॉर्नर
वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सिविल अस्पताल के नए भवन में सेल्फी कॉर्नर बनाया गया है। वैक्सीनेशन के बाद यहां सेल्फी ले सकते हैं। डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि सेल्फी कॉर्नर केवल दादरी जिले में ही बनाया गया है ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जा सके।
10 लाभार्थियों के पहुंचने के बाद ही खोली जाएगी वैक्सीन वाइल
वैक्सीन सत्र में 10 लाभार्थियों के पहुंचने के बाद ही एक वैक्सीन वाइल खोली जाएगी। एक वाइल में पांच एमएल वैक्सीन है । जिसमें से 10 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। एक वाइल से दस लोगों को 0.5 एमएल डोज दी जाएगी।
हमने वैक्सीनेशन से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिन हेल्थ वर्कर्स को पहले दिन टीका लगाया जाना है उनके पास मोबाइल पर मैसेज पहुंच गए हैं। वैक्सीन स्टोर पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं और टीकाकरण वाले प्वाइंटों पर जिन हेल्थ वर्कर्स की डयूटी लगाई गई है वह भी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच जाएंगे।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ