फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To increase the seats, the girls students took out a fury march

सीट बढ़ाने के लिए छात्राओं ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
To increase the seats, the girls students took out a fury march
जजपा विधायक कार्यालय में जजपा मिडिया प्रभारी राजेंद्र हुई को मांगपत्र देती छात्राएं। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। पहली दो काउंसिलिंग में ही बाढड़ा राजकीय महाविद्यालय में एमए, एमएससी और एमकॉम की 120 सीटें दाखिले होने से भर चुकी हैं, जबकि अभी भी 100 से अधिक छात्राएं वंचित हैं। शनिवार को सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्राओं ने कस्बे में पैदल रोष मार्च निकाला और जजपा कार्यालय पहुंचकर विधायक नैना चौटाला के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्राओं ने समस्या का समाधान करवाने की मांग भी की।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद दो काउंसिलिंग के जरिये दाखिले हुए। एमए के अलावा एमएससी और एमकॉम में 40-40 सीटें निर्धारित हैं और इन सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। अभी भी 100 से अधिक छात्राएं दाखिला लेने की इच्छुक हैं, लेकिन सीट भर जाने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिल पा रहा। इसी समस्या को लेकर शनिवार सुबह छात्राओं ने कॉलेज से लेकर जजपा कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और वहां पहुंचकर विधायक नैना चौटाला के नाम जजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई को ज्ञापन सौंपा। छात्रा आरती, गीता, प्रीति, सरीता, मोनिका, अनीता कुमारी, कोमल, पूजा निशा, पूनम, सुनीता, एकता, दीपिका, अनीता, ज्योति, सुमित्रा आदि ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार हर छात्रा को उच्च शिक्षा देने का दावा कर रही है जबकि दूसरी तरफ उपमंडल की छात्राओं को पीजी कक्षाओं में कभी मेरिट तो कभी सीटें कम होने का हवाला देकर उच्च शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपमंडल की लगभग 300 छात्राएं तो अकेले बाढड़ा कॉलेज से स्नातक कक्षाएं उतीर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि पीजी कक्षाओं में इसके अनुरूप सीटें नहीं हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद राजेंद्र हुई ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह से मुलाकात की और फोन के जरिये उनकी विधायक नैना चौटाला से बात करवाई। विधायक ने कॉलेज प्राचार्य को नई सीटों की स्वीकृति के लिए निदेशालय पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्राओं की मांग अनुसार सीटें बढ़वाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed