फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To end the status of municipality, on the 15th day also protested

नगर पालिका का दर्जा खत्म कराने के लिए 15वें दिन भी दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
To end the status of municipality, on the 15th day also protested
बाढड़ा। नगर पालिका का दर्जा खत्म करने की मांग को लेकर बाढड़ा और हंसावास के लोगों का धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। महापंचायत में लिए गए फैसले अनुसार शुक्रवार को भी पांच लोग क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, सरकार के धरना देने के बाद भी नगर पालिका और ग्राम पंचायत को लेकर स्थिति स्पष्ट न करने से लोगों मे रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो फिर अगली रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचे रूपराम, जयसिंह, प्रदीप, नवीन व कुलदीप ने शुक्रवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। पूर्व चेयरमैन भल्लेराम ने कहा कि सरकार जान बूझकर फैसला करने में देरी कर रही है जोकि लोगों के साथ अन्याय है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी व विद्यानंद ने कहा कि दोनों गांवों के लोगों की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। बाढड़ा को नगर पालिका का दर्जा देना जनभावनाओं के खिलाफ एकतरफा फैसला है। नगर पालिका का दर्जा खत्म करने की मांग को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों ने पहले भी अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ जिसके कारण ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

धरनास्थल पर नरेश कादयान, बलवान, सज्जन सिंह, पूर्व सरपंच दिनेश हंसावास, सुरेश श्योराण, मानसिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, मास्टर रघुवीर श्योराण, दिलबाग गोपी, होशियार सिंह, नवीन श्योराण, नरेश कादयान, प्रताप श्योराण, हरपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed