फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three youths duped of Rs 16 lakh on pretext of admission to Panjab University and Urban Local Body

Charkhi Dadri News: पंजाब यूनिवर्सिटी और अर्बन लॉकल बॉडी में भर्ती कराने के नाम पर तीन युवाओं से 16 लाख ठगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three youths duped of Rs 16 lakh on pretext of admission to Panjab University and Urban Local Body
चरखी दारी। पंजाब यूनिवर्सिटी में क्लर्क और चपरासी व शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में चालक भर्ती कराने की एवज में तीन युवकों से 16 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। झज्जर जिले के दुजाना निवासी एवं युवकों के परिचित ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी है। जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुजाना निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसने दादरी में अपना कार्यालय खोल रखा था। 2020 में उसकी मुलाकात चरखी निवासी मनोज से हुई। मनोज पुलिस विभाग में एसपीओ था और उसकी ड्यूटी एक बैंक के पास थी। दिनेश ने बताया कि बातचीत होने पर मनोज ने उसे बताया कि वो युवाओं को अलग-अलग विभागों में भर्ती कराता है। अगर तुम्हारा कोई परिचित हो तो वो उसे भर्ती करवा सकता है। दिनेश ने बताया कि मनोज ने उसे पंजाब यूनिवर्सिटी में क्लर्क और चपरासी पद पर भर्ती कराने की बात कही। इसके अलावा उसे शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में चालक के पद पर भर्ती कराने का ऑफर भी उसके सामने रखा। क्लर्क के लिए प्रति केस उसने 10 लाख रुपये और चपरासी व चालक के लिए 6-6 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने भतीजे रवि और दो भांजों राहुल व ललित को परिजनों समेत मनोज से मिलवाया। इसके बाद तीनों ने मनोज को करीब 16 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद मनोज उसके भांजों व भतीजे को पंजाब यूनिवर्सिटी लेकर गया और वहां उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दिए। इसके बाद उसने उन्हें फोटोकॉपी देकर ज्वाइनिंग लेटर अपने पास रख लिए। इसके बाद एक अन्य शख्स से उन्हें मिलवाया और कुछ दिन बाद उनकी ज्वाइनिंग होने की बात कही गई, लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बाद वो यूनिवर्सिटी गए तो पता चला कि ऐसी कोई भर्ती यहां हुई ही नहीं। इसके बाद वो मनोज के घर गए तो वो वहां नहीं मिला। 19 दिसंबर को दिनेश शर्मा ने इसकी शिकायत दादरी एसपी कार्यालय में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई युवाओं को बनाया निशाना, पांच करोड़ ठगने का आरोप
शिकायतकर्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज, संजय व सुनील समेत उसके साथी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। जब वो अपने रुपये मांगने मनोज के घर पहुंचे तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। दिनेश शर्मा के अनुसार आरोपियों ने कई युवाओं से ठगी की है और यह रकम करीब पांच करोड़ रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed