फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three youths beaten up after stone pelting on car, referred to PGI

Charkhi Dadri News: तीन युवकों पर हमला, पीजीआई रेफर

Sun, 07 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three youths beaten up after stone pelting on car, referred to PGI
शहर पुलिस थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त ब्रेजा। संवाद
चरखी दादरी। झरना घाट क्षेत्र में कार पर पथराव के बाद कार सवार युवकों पर हमले का मामला सामने आया है। हमले में शहर के लाधान पाना निवासी पवन, सुभाष चौक निवासी सचिन और सैनीपुरा निवासी मोहित घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों के पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए है और शहर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


घायल पवन, सचिन और मोहित ने बताया कि 4 सितंबर को रात करीब साढ़े 9 बजे वह यादव धर्मशाला से दशनामी अखाड़ा की तरफ जा रहे थे। झरना घाट के समीप किसी ने उनकी कार पर पत्थर फेंका और इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन


इसके बाद हाथ में पत्थर व डंडे लेकर कई युवक पहुंच गए और गाड़ी के साथ उन पर हमला शुरू कर दिया। घायल पवन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डायल 112 टीम वहां पहुंची और उसे घायल अवस्था में उन्हें कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी भेजा



शहर पुलिस थाना प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को भेजा गया है। इस मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed