फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three thousand bags of manure arrived, distributed to 1500 farmers

खाद के तीन हजार बैग पहुंचे, 1500 किसानों को किए वितरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three thousand bags of manure arrived, distributed to 1500 farmers
खाद के लिए सदर थाने के बाहर लगी कतार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में किसानों को खाद तो अब नियमित रूप से मिल रही है लेकिन किल्लत अभी भी बरकरार है। डिमांड के अनुरूप जिले में खाद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। बुधवार को खाद के 300 हजार बैग पहुंचे जो शाम तक ही वितरित हो गए। सदर थाने में पहुंचकर पहले किसानों ने टोकन लिया और इसके बाद नई अनाज मंडी में उन्हें खाद दी गई। बुधवार को साढ़े पांच घंटे में 1500 किसानों को टोकन दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को खाद के लिए सदर थाने के बाहर तीसरे दिन भी किसानों की लंबी कतार लगी रही। सुबह साढ़े आठ बजे टोकन वितरण शुरू किया और दो बजे तक 1200 किसानों को टोकन दिए गए। शाम करीब पांच बजे तक टोकन वितरण किया गया और करीब 1500 किसानों को टोकन दिए गए। टोकन लेकर नई अनाज मंडी पहुंचे किसानों को दो-दो बैग दिए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को जिले में खाद के तीन हजार बैग पहुंचे थे और सभी बैग पारदर्शी तरीके से वितरित किए गए। वहीं, किसानों ने बुधवार को भी सदर थाने में काउंटर संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। वहीं, खाद लेने पहुंची महिलाओं ने बताया कि पांच पुरुषों के बाद एक महिला का टोकन के लिए नंबर आ रहा है। इसे घटना तीन पुरुषों पर एक महिला किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं को नंबर आने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़ा।
विज्ञापन

किसान बोले: घंटों लगाने के बाद मिल रही खाद
- खाद लेने के लिए किसानों के कई घंटे बर्बाद हो रहे हैं। पहले टोकन के लिए तो बाद में खाद के बैग के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है और घंटों खड़े रहने के बाद दोनों जगहों पर नंबर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्तर सिंह, माई खुर्द
- सदर थाने में टोकन काउंटर की संख्या बढ़ानी चाहिए। टोकन काउंटर से लेकर करीब 200 मीटर तक किसानों की लंबी लाइन लग रही है और घंटों इंतजार करने के बाद नंबर आ रहा है।
रघबीर, साहुवास
- खाद के लिए पहले सदर थाने के बाहर तो फिर नई अनाज मंडी में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। टोकन और खाद वितरण केंद्र के बीच की दूरी काफी ज्यादा है जिससे किसानों को दिक्कतें हो रही हैं।
जयवीर, हिंडोल
- खाद लेने में किसानों के घंटों बर्बाद हो जाते हैं और उसके बाद भी ये नहीं पता होता कि खाद मिलेगी भी या नहीं। खाद लेने के लिए किसानों को इस समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बजरंग, संजरवास
बुधवार को खाद के करीब तीन हजार बैग आए थे और सभी हमने वितरित करवा दिए। जिले में खाद नियमित वितरित की जा रही है। वीरवार को भी खेप पहुंचते ही किसानों के बीच खाद के बैग का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. जसवंत सहारण, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed