फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three teenagers missing from Malakosh met Kalanaur bus stand after 18 hours

मालकोष से लापता तीन किशोर 18 घंटे बाद कलानौर बस स्टैंड से मिले

Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers missing from Malakosh met Kalanaur bus stand after 18 hours
मालकोष गांव से वीरवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तीन किशोरों को पुलिस ने 18 घंटे बाद शुक्रवार सुबह कलानौर बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने चरखी दादरी कोर्ट में 164 सीपीआरसी के बयान दर्ज करवाकर तीनों किशोरों को परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच में सामने आया कि एक किशोर की मां ने पढ़ाई करने की बात कही थी और इससे आह्त होकर उक्त किशोर अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकल पड़ा।
विज्ञापन

गांव मालकोष निवासी व्यक्ति ने वीरवार देर शाम को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा 13 वर्षीय दो दोस्तों के साथ कहीं चला गया है। शिकायतकर्ता ने तीनों किशोरों के अपहरण का अंदेशा जाहिर किया था। इसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

वहीं, तीनों किशोरों के परिजन पूरी रात बच्चों की तलाश में घूमते रहे, लेकिन सुबह तक भी किशोरों का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह होते ही परिजन थाने में पहुंच गए। पुलिस ने शुक्रवार सुबह परिजनों के साथ मालकोष रोड और दादरी चंडीगढ़ रोड स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वीरवार शाम 4 बजकर 50 मिनट पर मालकोष रोड से बस स्टैंड की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस और बच्चों के परिजन तलाश करते हुए कलानौर कलां पहुंचे। पुलिस ने तीनों किशोरों को कलानौर कलां बस स्टैंड पर मिले। पुलिस तीनों किशोरों को थाने ले आई और वहां उनसे घर से जाने का कारण पूछा। पुलिस को किशोरों ने बताया कि घर पर पढ़ाई के लिए डांटने पर वे घर से निकले थे। पुलिस ने बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल और कोर्ट में बच्चों के बयान दर्ज करवा कर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की करवाई जाएगी काउंसलिंग : बाल संरक्षण अधिकारी
जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल ने बताया कि गांव मालकोष से घर से निकले बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों किशोरों की माता पिता के साथ काउंसलिंग करवाई जाएगी। किशोरों से पूछा जाएगा, उन्होंने घर से जाने का क्यों फैसला लिया।

पुलिस ने 18 घंटे के अंतराल में ही किशोरों को कलानौर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चों के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
- नरेश कुमार, कार्यकारी एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed