फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three teams checked stocks and records for seven hours at six oil mills

छह ऑयल मिलों पर सात घंटे तक तीन टीमों ने जांचा स्टॉक और रिकॉर्ड

Wed, 07 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three teams checked stocks and records for seven hours at six oil mills
चरखी दादरी। सरसों मार्केट फीस चोरी प्रकरण इस समय चर्चाओं में है। इस बीच मंगलवार को प्रशासन ने व्यापक स्तर पर ऑयल मिलों में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम के आदेशों पर ऑयल मिलों में जांच के लिए पहुंची टीमें करीब सात घंटे तक डेरा डाले रहीं। शाम पांच बजे तक छह ऑयल मिलों में स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की गई। जहां इस निरीक्षण को कलानौर गोदाम से चोरी हुई दो करोड़ की सरसों के मामले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है, वहीं मार्केट कमेटी के प्रशासक एवं एसडीएम का कहना है कि यह रूटीन चेकिंग है और टीमों की रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सरसों की मार्केट फीस चोरी होने का मामला सामने आने पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। तीन दिन पहले जेडएमईओ ओमबीर सिंह ने मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड के अलावा ऑयल मिलों में पहुंचकर स्टॉक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की थी। मंगलवार को एसडीएम ने तीन स्पेशल टीमें गठित कीं और उन्हें जांच के लिए ऑयल मिलों पर भेजा। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने मंगलवार को स्वयं पहले अनाज मंडी और फिर ऑयल मिलों का दौरा किया। एसडीएम ने वहां जांच के लिए पहुंची टीमों की कार्यप्रणाली भी देखी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देशानुसार गठित कमेटियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी के एक-एक कर्मचारी को रखा गया है। पहली कमेटी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक यक्ष कुमार व मार्केट कमेटी के एमएस धर्मेंद्र कुमार, दूसरी कमेटी में निरीक्षक कृष्ण कुमार व एआर सुरेश और तीसरी कमेटी में उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार व मंडी सुपरवाइजर प्रदीप को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में पूरी करनी थी जांच, छह में पहुंचीं टीमें
एसडीएम ने एक दिन में तीनों टीमों को निरीक्षण कार्य पूरा कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। सुबह दस बजे टीमों ने जांच शुरू की जो शाम पांच बजे तक जारी रही। जांच के लिए टीमों को नौ ऑयल मिलों पर पहुंचना था, लेकिन शाम तक छह ही ऑयल मिलों की जांच हो पाई। सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह टीमें बची हुई ऑयल मिलों में जांच के लिए पहुंचेंगी और इसके बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंप देंगी।
ऑयल मिल में एंट्री लेते ही स्टॉक रजिस्टर किया जब्त
टीमों ने एकसाथ चेकिंग अभियान शुरू किया। ऑयल मिल में पहुंचते ही पहले स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में लिया गया और इसके बाद अन्य रिकॉर्ड तलब किया गया। टीमों ने मिलों में खुले और पैकिंग तेल के अलावा सरसों का स्टॉक, अंडरग्राउंड टैंक और छत पर बनी टंकी के अंदर गेज मारकर तेल के स्टॉक की जांच की। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को निरीक्षण के दौरान जिन ऑयल मिलों पर टीम पहुंची हैं, उनकी पीवी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
वेयर हाउस के दादरी प्रभारी पर गिर चुकी है गाज
कलानौर गोदाम से चोरी हुई दो करोड़ की सरसों के मामले की चर्चा दादरी क्षेत्र में भी है। इस मामले में वेयर हाउस के दादरी प्रभारी राजेश ग्रेवाल पर भी गाज गिर चुकी है। चर्चा है कि इस मामले के तार दादरी से जुड़े होने का भी अंदेशा है। हालांकि एसडीएम विरेंद्र सिंह ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है। आने वाले समय में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कलानौर गोदाम से चोरी हुई सरसों के तार दादरी से जुड़े हैं या नहीं।

चेकिंग के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने ऑयल मिलों में जाकर सरसों के स्टॉक समेत तैयार तेल और खल की जांच की। टीमें अपनी रिपोर्ट मुझे सौंपेगी और उसके बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा। यह रूटीन चेकिंग थी।
- विरेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed