फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   three projects worth 32 crores stuck in panchkula

32.23 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट पंचकूला में अटके

Sun, 08 Sep 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
three projects worth 32 crores stuck in panchkula
बदहाल पड़ा श्यामसर तालाब जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। - फोटो : CharkhiDadri
शहरी विकास से संबंधी 32.23 करोड़ के तीन बड़े प्रोजेक्टों पर नगर परिषद कार्य शुरू नहीं करवा पा रही है। टेंडर में अबूव रेट की स्वीकृति के लिए तीनों प्रोजेक्टों की फाइल हेड ऑफिस भेजी गई है लेकिन डेढ़ माह बाद भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अगर जल्द ही मंजूरी नहीं मिल पाई तो आगामी कुछ दिनों में लगने वाली आचार संहिता के चलते तीनों प्रोजेक्ट लटक जाएंगे और इस स्थिति में विधानसभा चुनाव के बाद ही इन प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो सकेगा। वहीं, नप अधिकारियों का कहना है कि दो प्रोजेक्टों पर स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। इन दोनों प्रोजेक्टों के ऑब्जेक्शन वो रिमूव कर चुके हैं। इन प्रोजेक्टों के अनुसार ऐतिहासिक श्यामसर तालाब का जीर्णोद्घार करवाया जाना है वहीं आधुनिक फायर स्टेशन और रोज गार्डन की तर्ज पर दूसरे बड़े पार्क का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन तीनों प्रोजेक्टों के धरातल पर पूरा होने से इनका लाभ शहर की 70 हजार की आबादी को मिलेगा।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले सीएम मनोहर लाल ने शहर के ऐतिहासिक श्यामसर तालाब के जीर्णोद्घार की घोषणा की थी। तालाब की कायाकल्प की प्लानिंग नगर परिषद अधिकारियों ने दो बार तैयार की। पहले जहां करीब दस करोड़ की लागत का प्रपोजल तैयार किया गया तो फिर सरकार के निर्देशों पर करीब 27.70 करोड़ का प्रपोजल तैयार किया गया। वहीं, शहर में दूसरे बड़े पार्क का निर्माण हरियाणा स्वर्ण जयंती योजना के तहत करवाना है। इस समय करीब 70 हजार की आबादी रोज गार्डन पर निर्भर है। इसके अलावा आधुनिक फायर स्टेशन निर्माण की फाइल भी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजी जा चुकी है लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अगले कुछ दिनों में आचार संहिता लगने के कारण ये प्रोजेक्ट लटकने की संभावना है। ऐसे में फाइल को मंजूरी दिलाने के लिए नप अधिकारी पंचकूला के चक्कर भी लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फायर स्टेशन और पार्क निर्माण की फाइल को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है जबकि श्यमासर तालाब का प्रोजेक्ट विधानसभा चुनाव के कारण लटक सकता है।
विज्ञापन

बाक्स: ये तीन प्रोजेक्ट बदलेंगे शहर की तस्वीर
एक- तीन एकड़ जमीन पर 3.53 करोड़ से बनना है फायर स्टेशन
सीएम घोषणा अनुसार शहर में नया आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित तीन एकड़ जमीन पर होना है। इसके निर्माण पर तीन करोड़ 53 लाख की लागत आनी है। इस समय दमकल विभाग ऑफिस नगर परिषद कार्यालय के एक कमरे में चल रहा है। जगह की कमी के चलते संसाधनों का दायरा नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो- 27.70 करोड़ से श्यामसर तालाब को मिलेगा पर्यटन स्थल का लुक
मुख्यमंत्री ने शहर के ऐतिहासिक श्यामसर तालाब के जीर्णोद्घार की घोषणा की थी। बाद में इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश नगर परिषद को दिए गए। नप अधिकारियों ने इसकी ड्राइंग और एस्टिमेट गुरुग्राम के एक आर्किटेक्ट से तैयार कराए हैं। नप की योजना अनुसार तालाब के चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराना है और सुंदरीकरण के लिए यहां रंग-बिरंगी लाइटें व धोलपुर का लाल पत्थर लगाया जाएगा।
तीन - 99 लाख से तीन साल बाद भी नहीं बना पार्क
हरियाणा स्वर्ण जयंती योजना के तहत शहर में एक बड़े पार्क का निर्माण कराना है। इसके लिए पीएनबी बैंक के पीछे करीब दो एकड़ जमीन का चयन किया गया है। पार्क निर्माण पर करीब 99 लाख की लागत आएगी। नप की प्लानिंग अनुसार हरियाणा स्वर्ण जयंती योजना के तहत पार्क का निर्माण रोज गार्डन की तर्ज पर कराया जाएगा। इसके रेट अबूव आने के कारण टेंडर अलॉट नहीं हो पाए। पार्क निर्माण के बाद समीपवर्ती एक दर्जन कॉलोनियों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

तीनों प्रोजेक्ट की फाइल स्वीकृति के लिए हेड ऑफिस भेज रखी है। आधुनिक फायर स्टेशन प्रोजेक्ट के ऑब्जेक्शन हमने रिमूव करवा दिए हैं। जल्द ही इन प्रोजेक्टों को सिरे चढ़ाने का हम प्रयास करेंगे।
सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed