फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three power sub stations of 33 KVA capacity will be built

Charkhi Dadri News: रानीला, गोठड़ा, मानकावास में बनेंगे 33 केवीए क्षमता के बिजली सब स्टेशन

Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Three power sub stations of 33 KVA capacity will be built
चरखी दादरी। जिले के गांव रानीला, गोठड़ा, मानकावास में 33 केवीए क्षमता के नए बिजली सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनके लिए इलेक्ट्रिकल कंपनी को कार्यादेश दे दिया गया है। इन सब स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिसंबर 2024 तक इन सब स्टेशनों के निर्माण का कार्य पूरा करना है। इसके बनने के बाद करीब 40 गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में बिजली की खपत हर साल बढ़ती जा रही है। कनेक्शनों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में 90 फीडर हैं और 11,260 बिजली ट्रांसफार्मर लगे हैं। अकेले शहर में 2,160 ट्रांसफार्मर लगे हैं। आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम लगातार प्रयासरत है। पिछले दो साल में गांव कमोद, पैंतावास कलां, रुदड़ौल में भी नए सब स्टेशन बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव मकड़ाना, मकड़ानी, घसोला और मोरवाला पावर सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता 6.3 से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगमग योजना में शामिल है जिला
बिजली निगम ने जिले को जगमग योजना में भी शामिल किया है। इस योजना पर भी काम तेजी से जारी है। जगमग योजना के तहत नई केबल और 900 नए पोल भी लगाए जा रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति में बाधा न आए। बिजली निगम लाइन लॉस कम करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एक सब स्टेशन की जगह डेढ़ एकड़
बिजली निगम ने गांव रानीला, गोठड़ा व मानकावास में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्रत्येक सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनना है। इन तीन सब स्टेशनों के निर्माण से करीब 40 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। कम वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा। गांव रानीला की आबादी ज्यादा होने की वजह से यहां लंबे समय से पावर सब स्टेशन निर्माण की जरूरत बनी है। इससे सटा अचीना भी बड़ा गांव है। सब स्टेशन बनने से गांव रानीला के लोगों को 22 से 24 घंटे बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

कोट

बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निगम व्यापक स्तर पर काम कर रहा है। तीन नए पावर सब स्टेशनों के लिए कंपनी को कार्यादेश दे दिया गया है। शुरुआत में सब स्टेशन के लिए फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। - मुख्य अभियंता, बिजेंद्र लांबा, बिजली निगम, हिसार।
फोटो 8- पावर सब स्टेशन। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article