फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three people including two women were beaten up

Charkhi Dadri News: शराब बेचने की शिकायत करने पर दो महिलाओं समेत तीन को पीटा

Tue, 04 Jun 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three people including two women were beaten up
चरखी दादरी। शराब बेचने की शिकायत करने की रंजिश में एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति व उसकी परिचित दो महिलाओं के साथ मारपीट की। हमले में घायल पक्ष शहर में किसी काम से आया हुआ था। पीड़ित के बयान पर शहर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल नरेंद्र ने बताया कि वह झोझूकलां का निवासी है और सोमवार को किसी काम से दादरी आया हुआ था। यहां उसे दो परिचित महिलाएं मिल गईं और वह उन्हें छोड़ने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी महिला व उसके साथी मिल गए और उन्होंने उसके सिर में डंडा मारा। बाइक की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद उसकी परिचित महिलाएं उसे छुड़ाने लगी तो उनको भी आरोपियों ने घायल कर दिया। जैसे-तैसे करके उन्होंने अपना बचाव किया। इसके बाद वे अपने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

घायल का आरोप है कि उक्त महिला शराब बिक्री का कार्य करती है। इसी बात की रंजिश के चलते वह पहले भी चार-पांच बार फोन कर उसे मारने की धमकी दे चुकी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास हैं। रात को 12 से एक बजे महिला उसे धमकी देती है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

बाढड़ा। गांव हंसावास कलां में मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में हिमांशु ने बताया कि वह बाढड़ा से अपने गांव हंसावास कलां जा रहा था। वह अपने घर के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर लोहे की नलिका से हमला कर दिया, जिससे उसके पैरों में चोट आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान वह बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी गोपी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चरखी दादरी रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed