{"_id":"5dffb2008ebc3e87a25b4d33","slug":"three-men-died-in-road-accident-in-charkhi-dadari-charkhidadri-news-rtk5336586134","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल- दिल्ली मुख्यमार्ग स्थित समसपुर टी-प्वाइंट के समीप रविवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गांव रावलधी के रहने वाले थे। सिटी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। उनका सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी सतीश (42), धर्मबीर (45) व राजबीर (60) बाइक से समसपुर गांव में भैंस लेने के लिए गए थे। वहां से दोपहर करीब सवा तीन बजे वे वापस रावलधी के लिए चले थे। दोपहर करीब 3:40 पर जब वे समसपुर टी-प्वाइंट के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सतीश और राजबीर को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने सतीश को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि राजबीर को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में कलानौर के समीप पहुंचने पर घायल राजबीर ने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह और ट्रैफिक थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरखी दादरी के सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि समसपुर टी-प्वाइंट के समीप हुए हादसे में रावलधी निवासी सतीश, धर्मबीर व राजबीर की मौत हो गई। बाइक मोड़ते समय तेज रफ्तार डंपर चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतकों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा।