{"_id":"6715e04fe325c6d7540dba0d","slug":"three-gram-panchayats-locked-hadodi-government-school-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: महिला एबीआरसी-प्राचार्य में अनबन से स्कूल में आती रहती है पुलिस, तीन पंचायतों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: महिला एबीआरसी-प्राचार्य में अनबन से स्कूल में आती रहती है पुलिस, तीन पंचायतों ने जड़ा ताला
Mon, 21 Oct 2024 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:19 AM IST
सार
हड़ौदी राजकीय स्कूल की महिला एबीआरसी और प्राचार्य में विवाद चल रहा है। थाने तक यह मामला पहुंच चुका है जबकि ग्राम पंचायत का सुलह करवाने का प्रयास भी विफल रहा। थाने में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस कर्मचारियों स्कूल में आते रहते हैं। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर डटे ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला एबीआरसी और प्राचार्य में चल रही अनबन से खफा तीन ग्राम पंचायतों ने हड़ौदी राजकीय स्कूल को सोमवार सुबह ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
तीनों गांव के मौजिज लोगों का कहना है कि दोनों में विवाद के चलते प्रतिदिन पुलिस टीम का स्कूल में आना-जाना लगा रहता है और इससे विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि दोनों का तबादला होने के बाद ही ताला खोलेंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट के नाम सौंपे मांगपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से महिला एबीआरसी और प्राचार्य में विवाद चल रहा है। थाने तक यह मामला पहुंच चुका है जबकि ग्राम पंचायत का सुलह करवाने का प्रयास भी विफल रहा। थाने में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस कर्मचारियों स्कूल में आते रहते हैं। विद्यार्थी घर पर आकर अभिभावकों को ये बात बताते हैं।
विज्ञापन
वहीं, हड़ौदी, रहड़ौदा कलां व रहड़ौदा ग्राम पंचायत पिछले छह माह से दोनों के तबादले की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक अधिकारियों ने इस ओर गौर नहीं किया है। मांग को नजरअंदाज करने से खफा तीनों ग्राम पंचायतों के मौजिज लोग सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे और गेट को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए महिला एबीआरसी और प्राचार्य का स्थानांतरण करने की मांग उठाई। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही बाढड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल ग्रामीणों को मनाने के प्रयास जारी हैं।