फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three Gram Panchayats locked Hadodi Government School

Charkhi Dadri: महिला एबीआरसी-प्राचार्य में अनबन से स्कूल में आती रहती है पुलिस, तीन पंचायतों ने जड़ा ताला

Mon, 21 Oct 2024 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:19 AM IST
सार

हड़ौदी राजकीय स्कूल की महिला एबीआरसी और प्राचार्य में विवाद चल रहा है। थाने तक यह मामला पहुंच चुका है जबकि ग्राम पंचायत का सुलह करवाने का प्रयास भी विफल रहा। थाने में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस कर्मचारियों स्कूल में आते रहते हैं। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Three Gram Panchayats locked Hadodi Government School
स्कूल के बाहर डटे ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला एबीआरसी और प्राचार्य में चल रही अनबन से खफा तीन ग्राम पंचायतों ने हड़ौदी राजकीय स्कूल को सोमवार सुबह ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


तीनों गांव के मौजिज लोगों का कहना है कि दोनों में विवाद के चलते प्रतिदिन पुलिस टीम का स्कूल में आना-जाना लगा रहता है और इससे विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि दोनों का तबादला होने के बाद ही ताला खोलेंगे।
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट के नाम सौंपे मांगपत्र में ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से महिला एबीआरसी और प्राचार्य में विवाद चल रहा है। थाने तक यह मामला पहुंच चुका है जबकि ग्राम पंचायत का सुलह करवाने का प्रयास भी विफल रहा। थाने में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस कर्मचारियों स्कूल में आते रहते हैं। विद्यार्थी घर पर आकर अभिभावकों को ये बात बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हड़ौदी, रहड़ौदा कलां व रहड़ौदा ग्राम पंचायत पिछले छह माह से दोनों के तबादले की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक अधिकारियों ने इस ओर गौर नहीं किया है। मांग को नजरअंदाज करने से खफा तीनों ग्राम पंचायतों के मौजिज लोग सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे और गेट को ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए महिला एबीआरसी और प्राचार्य का स्थानांतरण करने की मांग उठाई। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही बाढड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल ग्रामीणों को मनाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed