{"_id":"69f7acb7937ae3ce5c035617","slug":"three-days-of-strike-citys-sanitation-system-in-shambles-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-154729-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन दिन से हड़ताल, शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन दिन से हड़ताल, शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था
Mon, 04 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।
चरखी दादरी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीन दिनों से कचरा नहीं उठने के कारण दादरी शहर की सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई स्थानों पर लोगों का निकलना तक मुश्किल हो रहा है।
रविवार को भी सफाई कर्मचारी काम छोड़कर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे और जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।
35 टन निकलता है कचरा
शहर में हर रोज करीब 35 टन कचरा निकलता है लेकिन पिछले तीन दिनों से उठान नहीं होने के कारण यह कचरा अब सड़कों और गलियों में जमा हो गया है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल रोड और रिहायशी क्षेत्रों में जगह-जगह कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। इससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
आंदोलन होगा तेज
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिनमें वेतन से जुड़ी समस्याएं, नियमितीकरण और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 5 मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो शहर की सफाई व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ सकती है और आमजन की परेशानी भी बढ़ती जाएगी। इसलिए सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांग माने और हड़ताल को खत्म करवाएं।
-सूरज, इकाई प्रधान, सफाई कर्मचारी संघ।