{"_id":"693c7b3623f6f1645501f50e","slug":"three-day-all-india-hockey-tournament-begins-in-achina-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-148755-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अचीना में तीन दिवसीय ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अचीना में तीन दिवसीय ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता शुरू
Sat, 13 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। अचीना में शुक्रवार से तीन दिवसीय ऑल इंडिया ओपन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। बाबा रामस्वरूप नाथ खेल समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की जा रही हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेशों की कुल 36 टीमें भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भूतपूर्व सैनिक विरेंद्र सिंह ने झंडा फहराकर किया।
वहीं जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान, सरपंच सुरेंद्र, बीआरएन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश, कोषाध्यक्ष रत्न यादव, सतेंद्र डीपीई सहित अन्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के पहले दिन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए और खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में अचीना बी टीम ने मेरठ टीम को 3-1 के अंतर से हराया। अचीना ए टीम ने शाहजहांपुर की टीम को 1-0 से हराया। वहीं आर्मी 320 टीम ने प्रेमनगर बी टीम को 3-0 से मात दी। सांवड़ टीम ने कंवाली टीम को 4-1 से शिकस्त दी।
इसी प्रकार उमरा की टीम ने हॉकी एकेडमी उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से, दिल्ली फाइटर टीम ने डाबड़ा को 3-0 से, प्रेम नगर ए टीम ने रोहतक को 5-0 से तथा बौंद टीम ने बोहर टीम को 1-0 के अंतर से हराया। मुख्य अतिथि विरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।