फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three arrested, including couple walking without mass

बिना मास्क के घूम रहे दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including couple walking without mass
बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे एक दंपती समेत तीन लोगों को पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं और शहर में रेहड़ी इत्यादि लगाते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने घर से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए चेहरे पर मास्क लगाना व सामुदायिक दूरी रखना अनिवार्य किया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत इन नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात भी सूचना भी जिला प्रशासन द्वारा लोगों को बार-बार दी जा रही है। इसके बावजूद लोग सरकार की हिदायतों की कई बार अवहेलना कर ही देते हैं। वीरवार शाम को सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच के सामने पहुंची तो एक महिला व दो पुरुषों को बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमते देखा। इस पर पुलिस टीम उनके पास पहुंची और तुरंत घर लौटने की बात कही। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज किया और घर लौटने की बजाय वहीं घूमते रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर सिटी थाने पहुंचाया। पूछताछ के दौरान दंपति की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा गांव निवासी मुकेश और उसकी पत्नी गुड्डी के रूप में हुई। तीसरे आरोपी की पहचान बड़ागांव निवासी मुकेश के रूप में हुई। तीनों फिलहाल शहर में ही रहते है और रेहड़ी इत्यादि लगाते हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चुंगी से गिरफ्तार की थीं नौ महिलाएं
लॉकडाउन-एक की उल्लंघना करने पर भी सिटी थाना पुलिस ने करीब 20 दिन पहले नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया था। उक्त महिलाएं समूह में घुम रही थीं और उन्होंने भी मास्क नहीं लगा रखे थे। उनके खिलाफ भी लॉकडाउन की उल्लंघना समेत 269, 270 व 271 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया था। उन्होंने भी पुलिस टीम की चेतावनी को हलके में लिया था, जो उन पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान 65 मामलों में 120 आरोपी हो चुके गिरफ्तार
लॉकडाउन की उल्लंघना करने वालों पर जिला पुलिस शुरूआत से ही सख्ती कर रही है। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि 25 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक लॉकडाउन की उल्लंघना के 65 मामले सामने आए हैं और इन मामलों में पुलिस करीब 120 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की उल्लंघना करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

तीनों आरोपियों ने पुहिल टीम के हिदायत देने बाद भी बिन मास्क लगाए सड़क पर घुमना जारी रखा। उन्हें पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed