फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused of stealing 28 solar plates from farm arrested, vehicle also recovered

खेत से 28 सोलर प्लेट चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing 28 solar plates from farm arrested, vehicle also recovered
खेत से 28 सोलर प्लेट चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी बरामद
विज्ञापन

चरखी दादरी। पांडवान गांव निवासी एक किसान के खेत से सोलर लाइटें चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से 28 सोलर प्लेट और एक कंट्रोलर समेत पिकअप डाला बरामद हुआ है। एक आरोपी दादरी जिले के गांव फतेेहगढ़ का तो दो भिवानी जिले के रहने वाले हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलसि उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत एक अगस्त को सदर थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि गत एक अगस्त को पांडवान निवासी बिजेंद्र ने सदर थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि 30 जुलाई की रात अज्ञात ने उसके खेत से 28 सोलर प्लेट समेत कंट्रोलर चोरी कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गत 31 अगस्त को फतेहगढ़ निवासी दीपक उर्फ लीला, भिवानी जिला के मानहेरु निवासी जितेंद्र उर्फ भोला और मध-माधवी निवासी भीष्म उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने सोलर प्लेट चोरी करने की वारदात कबूल ली।
विज्ञापन

प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चोरी के सामान की बरामदगी के लिए 31 अगस्त को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई सोलर प्लेट और कंट्रोलर समेत पिकअप डाला बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि खेत से चुराने के बाद वो सोलर प्लेट को इसी पिकअप डाला में ले गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed