फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused of firing in the air arrested

Charkhi Dadri News: हवाई फायर करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल और बाइक बरामद

Mon, 03 Jun 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three accused of firing in the air arrested
चरखी दादरी  पुलिस गिरफ्त में हवाई फायरिंग करने के तीनों आरोपी। 
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रानीला निवासी चाचा-भतीजे से मारपीट के बाद हवाई फायर करने के मामले में अचीना ताल चौकी पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्तौल व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जिला झज्जर निवासी योगेश, जिला रोहतक निवासी मनीष व जिला दादरी निवासी कपिल के रूप में हुई। अब पुलिस आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रानीला निवासी आशीष कुमार ने पुलिस शिकायत दी थी कि गांव में उनका 350 गज का प्लॉट है। उनके चाचा और एक अन्य व्यक्ति का प्लॉट भी वहां है। इस प्लॉट के रास्ते के लिए दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसके चलते 18 मई की रात को दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके चाचा के घर पर पत्थर फेंके। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो एक युवक ने उसका कॉलर पकड़ा और दो लोगों ने डंडों से मारपीट की। जब वह खुद को छुड़ाकर भागने लगा तो आरोपियों ने हवाई फायर कर मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में 19 मई को पुलिस टीम ने गांव रानीला निवासी आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले के तीन अन्य आरोपियों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed