फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused arrested for kidnapping and assaulting a youth on the strength of a pistol

पिस्तौल के बल पर युवक का अपहरण और मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for kidnapping and assaulting a youth on the strength of a pistol
चरखी दादरी। पैंतावास कलां निवासी युवक का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर इस संबंध में सदर थाने में अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने चरखी निवासी मिनेश उर्फ मोहित को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दूसरे आरोपी दुबलधन माजरा निवासी अमन को खेड़ी बतर क्रेशर जोन से और तीसरे आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा को गांव दुबलधन माजरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर को पैंतावास कलां निवासी अंकित ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गत 21 अक्तूबर की शाम वो घर से खेत में जा रहा था। पंचायती ट्यूबवेल के पास पहुंचे पर एक कार आकर रुकी। उसमें से दो युवक नीचे उतरे। एक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। उनमें से एक के पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने जबरन उसे कार में डाल लिया। शिकायतकर्ता अंकित ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उससे मारपीट की और चरखी की तरफ ले गए।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि मारपीट करते हुए आरोपियों ने उससे कहा कि हम बाबा ग्रुप वाले हैं, तेरे को छोड़ देते है। लेकिन अगर पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसे चरखी नहर के समीप फेंककर चले गए। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को मिनेश उर्फ मोहित को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि अमन व धर्मेंद्र को पुलिस ने 27 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपियों ने बताया कि पैंतावास कलां निवासी विजय के कहने पर उन्होंने अंकित के साथ वारदात की थी। आरोपियों से पुलिस ने एक कार और दो डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed