फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Threatened to register a case of misconduct for not giving a million, youth swallowed poison by writing a suicide note, death

दस लाख न देने पर दी दुराचार का मामला दर्ज करवाने की धमकी, सुसाइड नोट लिखकर युवक ने निगला जहर, मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Threatened to register a case of misconduct for not giving a million, youth swallowed poison by writing a suicide note, death
संदीप। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
मंदौली निवासी एक युवक ने कलियाणा गांव के समीप अपनी कार में जहर निगल लिया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। मृतक की कार से छह पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने प्रेमिका, उसके दो परिजनों और एक परिचित पर आरोप लगाए है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसकी प्रेमिका ने दस लाख रुपये न देने पर उसके खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाने की धमकी दी है। झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर एक महिला समेत चार लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंदौली निवासी संदीप (27) बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी कार लेकर घर से निकला था। परिजनों के पूछने पर उसने कलियाणा किसी काम से जाने की बात कही थी। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वह फेसबुक पर लाइव आया। उस दौरान उसने एक महिला और उसके साथियों की धमकी से तंग आकर जहर निगलने की बात कही। उसकी बहन ने उसकी पोस्ट देखी और उसने बलाली निवासी अपने मौसा व घर पर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद संदीप के परिजन कलियाणा गांव के समीप उसकी कार के पास पहुंचे और उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सुखबीर ने बताया कि संदीप शादीशुदा था। ढाई साल पहले वह एक महिला के संपर्क में आया था। उक्त महिला उससे ढाई साल में करीब पांच लाख 70 हजार रुपये ऐंठ चुकी है। इस राशि का ब्योरा संदीप ने छह पेज के सुसाइड नोट में दिया है। मृतक के पिता ने बताया कि अब उक्त महिला दस लाख रुपये की मांग कर रही थी और न देने पर संदीप के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाने की धमकी दी थी, इसके कारण उसका बेटा तनाव में था। संदीप ने उनकी प्रताड़ना से आहत होकर जहर निगला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफी, प्रेमिका को नकदी के अलावा दिलाए गहने
संदीप ने जहर निगलने से पहले छह पेज का जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें परिजनों से इस कदम के लिए माफी मांगी है। इसके अलावा उसने सुसाइड नोट में पांच लाख 70 हजार का पूरा ब्योरा दिया है, जो उसने प्रेमिका पर खर्च किए थे। सुसाइड नोट के अनुसार संदीप ने महिला को रुपये नकद ही नहीं दिए, बल्कि सोने-चांदी के गहने और अन्य शॉपिंग भी करवाई है।
पिता ने इकलौता बेटा तो तीन बहनों ने खोया भाई
सुखबीर के चार बच्चे थे जिनमें तीन लड़की और एक लड़का संदीप था। संदीप के इस कदम के बाद सुखबीर ने अपना इकलौता बेटा और तीन बहनों ने इकलौता भाई खो दिया। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।
मृतक और आरोपी महिला दोनों थे शादीशुदा
मंदौली निवासी संदीप शादीशुदा था। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसके चार वर्ष का बेटा भी है। वहीं, उसकी प्रेमिका भी शादीशुदा है। शादी के बाद दोनों के बीच ढाई साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था।

मृतक के पिता के बयान पर एक महिला, उसके पति, पिता व एक अन्य पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक का पोस्टमार्टम हमने बोर्ड से करवाया है।
- दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed