{"_id":"66774df6255fcbec5509d6e4","slug":"threatened-the-liquor-contractor-of-khedi-bura-by-coming-live-on-facebook-i-am-in-kasni-group-you-did-wrong-by-inviting-this-tender-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119311-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कासनी ग्रुप में हूं, तूने ये टेंडर लगाकर गलत किया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कासनी ग्रुप में हूं, तूने ये टेंडर लगाकर गलत किया...
Sun, 23 Jun 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी बूरा के शराब ठेकेदार को फेसबुक पर लाइव आकर दी गई धमकी, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव खेड़ी बूरा निवासी शराब ठेकेदार ने एक अन्य ठेकेदार पर फेसबुक पर लाइव आकर धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि कासनी ग्रुप से हूं, तूने ये टेंडर लगाकर गलत किया। रात को घर में घुसकर मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता घनश्याम शर्मा ने बताया कि वह सरकार के नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया के तहत शराब ठेका चलाता है। इस बार मकड़ाना ग्रुप जोन नंबर 56 का काम उसे मिला। उसने बताया कि यह ग्रुप पहले कोई ओर चलाता था, जबकि इस बार टेंडर उसको मिला है। 21 जून को अपराह्न करीब तीन बजे एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि वह कासनी ग्रुप से है। यह टेंडर लगाकर तूने अच्छा नहीं किया। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर अपनी व परिवार की सुरक्षा करने की मांग की है। सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में तो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।