{"_id":"64837939bc8d7793be039a44","slug":"threat-to-rta-team-stop-checking-overloaded-vehicles-otherwise-you-will-lose-your-life-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1268-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरटीए टीम को धमकी, ‘ओवरलोड वाहनों की चेकिंग छोड़ दे, वरना जान से हाथ धो बैठेगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरटीए टीम को धमकी, ‘ओवरलोड वाहनों की चेकिंग छोड़ दे, वरना जान से हाथ धो बैठेगा’
Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। आरटीए टीम की सक्रियता से ओवरलोड माफिया में काफी बेचैनी है। आए दिन न केवल आरटीए टीम का पीछा किया जा रहा है, बल्कि ओवरलोड माफिया अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकी देने से भी बाज नहीं आ रहा। हाल ही में गांव झोझू-बीजणा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही आरटीए टीम को धमकी दी गई। आरटीए सहायक सचिव ने इसकी शिकायत झोझूकलां थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की चेकिंग छोड़ दे, वरना जान से हाथ धो बैठेगा। पुलिस शिकायत में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच जून को वो अपनी टीम के साथ गांव झोझू-बीजणा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर चलकर स्कॉर्पियो चालक ने ओवरटेक किया और अपनी गाड़ी उनकी टीम की गाड़ी के सामने लगा दी। कुलदीप सिंह के अनुसार स्कॉर्पियो से फतेहगढ़ निवासी मोनू बाहर निकला और उसे ललकारने लगा।
कुलदीप सिंह के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि तुझे पहले भी वार्निंग दी जा चुकी है और इसके बाद भी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग बंद नहीं की गई है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो जान से हाथ धो बैठेगा। कुलदीप सिंह ने बताया कि उसी दौरान पुलिस टीम वहां से गुजरी तो आरोपी उन्हें देखकर अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
- गत 24 मई को भी आरोपी ने दी थी धमकी
पुलिस शिकायत में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी माेनू ने अपने साथियों के साथ 24 मई को भी चेकिंग कर रही टीम को धमकी दी थी। उस दौरान डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपी वहां से फरार हो गए थे
- घिकाड़ा-मिर्च रोड पर भी मिल चुकी धमकी
आरटीए टीम को बुधवार रात भी मिर्च-घिकाड़ा रोड पर धमकी दी गई थी। इस संबंध में भी सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया था। गत दो दिनों के अंदर टीम के साथ दो घटनाएं हुई हैं और दोनों ही मामलों में पुलिस में शिकायत दी गई है।