फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This year, 38 people lost their lives and 37 were injured in 55 road accidents.

Charkhi Dadri News: इस साल 55 सड़क हादसों में 38 की गई जान, 37 लोग हुए घायल

Sat, 08 Jun 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
This year, 38 people lost their lives and 37 were injured in 55 road accidents.
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
चरखी दादरी। सड़क हादसों को लेकर सामने आए आंकड़ों के हिसाब से देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल करीब 4.5 लाख सड़क हादसों में करीब 1.50 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, जिला चरखी दादरी में वर्ष 2024 में अब तक कुल 55 सड़क हादसों के केस दर्ज हुए हैं। इन हादसों में 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 37 लोग घायल हुए। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है और लोगों को इस सार्वजनिक मुद्दे से अवगत होने की जरूरत है। सड़क दुर्घटनाएं तब तक कम नहीं हो सकती जब तक देश का हर नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक न हो। एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं के कई कारण हो सकते हैं। ड्राइवर या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सड़क दुर्घटना एक मुख्य कारण है। लोग उचित रूप से यातायात निर्देश और नियमों का पालन नहीं करते इसलिए इसका परिणाम गंभीर चोटों और मौतों के रूप में सामने आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन हर नागरिक करें तो सड़क हादसों का आंकड़ा 70 फीसदी तक घटाया जा सकता है। इन दिनों युवाओं के बीच बाइक क्रेज बढ़ रहा है इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए जैसे हेलमेट पहनना और गति सीमा पर अंकुश रखना। कार का उपयोग करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और गति सीमा का पालन करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ड्राइवर को हमेशा लेन ड्राइविंग के नियम का पालन करना चाहिए और कभी भी गलत साइड में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। नशे में ड्राइविंग या तेज ड्राइविंग दुर्घटनाओं का मुख्य कारण होता है। सड़क का उपयोग करते समय नियम और उचित निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed