फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This year, 2373 more samples of dengue were taken, the number of infected people increased by 548 compared to last year.

Charkhi Dadri News: इस साल डेंगू के 2373 सैंपल ज्यादा लिए, संक्रमितों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा 548 बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
This year, 2373 more samples of dengue were taken, the number of infected people increased by 548 compared to last year.
मातृ-शिशु अस्पताल की लैब में डेंगू सैंपल की जांच करते हुए विशेषज्ञ।
चरखी दादरी। डेंगू पॉजिटिव केस ने इस साल पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक जिले में 902 लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं जबकि कुछ रिपोर्ट अभी बाकी है। वहीं, गत वर्ष की बात करें तो 1377 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 354 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। वहीं, इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग 3750 सैंपल ले चुका है और 902 रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इस लिहाज से गत वर्ष के मुकाबले इस बार 2373 सैंपल ज्यादा लिए गए और 548 डेंगू के मामले ज्यादा सामने आए।
विज्ञापन

इस साल की बात करें तो मातृ-शिशु अस्पताल में डेंगू मरीजों का उपचार करने वाले डॉ. अमित सोनी की डेंगू से मौत भी हुई है। वो तीन दिन पहले डेंगू पॉजिटिव मिले थे और रविवार को रोहतक के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉ. अमित के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। हालांकि उनका तर्क है कि डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

इस साल डेंगू जांच के लिए विभाग की ओर से लिए गए 3750 सैंपल में से हर 41वां सैंपल पॉजिटिव मिला है। ये आंकड़े काफी चिंताजनक है। जिले में डेंगू संक्रमित कुछ लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इन मौत की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित की दादरी में थी पहली पोस्टिंग
डॉ. अमित सोनी मूलरूप से गांव कादमा के रहने वाले थे। उन्होंने करीब 15 माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन किया था। उनकी पहली पोस्टिंग दादरी शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में हुई थी। डॉ. अमित की उम्र 25 साल थी। दिनभर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर चलती रही और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



- एक्सपर्ट व्यू: अंतिम समय में खतरनाक हो जाता है डेंगू
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू की लहर का ये अंतिम चरण है। इस समय डेंगू खतरनाक होने के साथ जानलेवा हो जाता है। अगर इस सीजन में कोई पहले डेंगू की चपेट में आ चुका है तो उसके दोबारा डेंगू संक्रमित होने का खतरा रहता है। ऐसे में डेंगू संक्रमितों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

जानिये... वर्ष 2019 से 2023 तक ये रही जिले में डेंगू की स्थिति

वर्ष- कुल सैंपल लिए- डेंगू पॉजिटिव केस

2019-93-41



2020- 383-152

2021- 1710- 678



2022- 1377- 354

2023- 3750-902



----------------------------------
इस बार पिछले साल की तुलना में सैंपल ज्यादा लिए गए हैं, डेंगू पॉजिटिव केस बढ़ने का ये भी कारण है। आमजन से अपील है कि इस समय वो सावधानी बरतें और डेंगू के लक्षणों को हल्के में न लें। डॉ. अमित डेंगू पॉजिटिव थे और उनकी मौत की सूचना हमारे पास आई है। डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही ये पुष्टि हो सकेगी कि उनकी मौत डेंगू की वजह से हुई है या फिर कोई अन्य कारण रहा।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed