फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This time millet will be procured at ten centers in the district

Charkhi Dadri News: इस बार जिले में दस केंद्रों पर होगी बाजरे की खरीद

Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
This time millet will be procured at ten centers in the district
चरखी दादरी। बाजरे की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने जिले में इस बार 10 खरीद केंद्र बनाए हैं। जिन पर समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद की जाएगी। वहीं जिले में अगेती बाजरे की फसल की कटाई के उपरांत निकालने का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। मंडी में बाजरा पहुंचना भी शुरू हो गया, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से खरीद के लिए तिथि निर्धारित नहीं होने से बिक्री को लेकर किसानों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। इसके बावजूद भी व्यापारियों की ओर से 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद की जा रही है। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को भी प्रति क्विंटल 600 से 700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- इस बार जिले में 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की फसल
इस बार जिले में बाजरे की अगेती बिजाई हो गई थी। ऐसे में फसल की कटाई व कढ़ाई शुरू हो चुकी है। काफी संख्या में किसानों ने बाजरे की कढ़ाई कर ली है। खासकर जिले के दक्षिणी गांवों के किसानों ने अधिकांश बाजरे की कटाई का काम पूरा कर लिया है। बाजरे को सरकार ने मोटा अनाज की श्रेणी में शामिल किया हुआ है। ऐसे में इस बार बाजरे की मांग भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। सरकार ने तीनों सेनाओं में जवानों के भोजन में भी मोटा अनाज से बने उत्पाद शामिल करने का निर्णय लिया है। हालांकि अगस्त माह में बारिश नहीं होने के कारण बाजरे का उत्पादन कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। इस बार प्रति एकड़ आठ से नौ क्विंटल तक औसतन पैदावार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन केंद्रों पर होगी खरीद
प्रदेश सरकार की ओर से जिले की दो मंडियों के अलावा आठ अन्य केंद्रों पर इस बार बाजरे की खरीद को लेकर स्वीकृति दी गई है। चरखी दादरी शहर, बाढड़ा, झोझूकलां, कादमा, बेरला, जावा, रानीला, इमलोटा, दगड़ोली व अटेला खुर्द में खरीद केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन खरीद शुरू कब से होगी इसके बारे में अभी तक तिथि तय नहीं की गई है। इस समय मंडियों में बाजरे की अगेती फसल की आवक भी शुरू हो गई है।
- किसानों की मांग जल्द शुरू हो बाजरे की सरकारी खरीद
किसान मुख्तयार सिंह, बल्लूराम, माड़ूराम व चांद सिंह ने सरकार से बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की है ताकि किसान को उचित दाम मिल सकें। सरकार मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ही बाजरा खरीदेगी। इस बार जिले के 60 हजार किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 2.78 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण करा प्रदेश में पहला स्थान भी जिले को दिलाया है।

बाजरा खरीद के लिए इस बार जिले में दस केंद्र सरकार की ओर से अलॉट किए गए हैं। हालांकि अभी तक खरीद को लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। जैसे ही शेड्यूल जारी किया जाएगा तो केंद्रों पर सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। साथ ही अभी तक खरीद के लिए सरकार की ओर से अभी एजेंसी भी अलॉट नहीं की गई हैं।
- परमजीत नांदल, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed