फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Third water house will be ready for the city with Rs 30.11 crore

Charkhi Dadri News: 30.11 करोड़ से शहर के लिए तैयार होगा तीसरा जलघर

Sun, 14 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Third water house will be ready for the city with Rs 30.11 crore
चंपापुरी जलघर में बना पानी भंडारण टैंक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। 83 करोड़ के बजट की पेयजल परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। दो चरणों की टेंडर प्रक्रिया (फाइनेंशियल बिड) खुल चुकी हैं और तीसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया अभी अंतिम चरण में है। इसके तहत 30.11 करोड़ से शहर के लिए तीसरा जलघर तैयार होगा और 34.77 करोड़ से बड़ा टैंक बनाने के साथ पेयजल लाइन डाली जाएगी। 64.88 करोड़ की परियोजनाओं पर एक माह में काम शुरू होने की उम्मीद है।
पेयजल संकट शहर की मुख्य समस्याओं में से एक है। पेयजल संकट गहराने के दो कारण हैं। पहला करीब 40 साल पुरानी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से दूषित पेयजल की आपूर्ति होना और दूसरा आबादी के अनुरूप पेयजल भंडारण क्षमता न होना है। दोनों ही समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 83 करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की थी। इसके तहत तीन चरणों में काम होगा। इसके तहत दोनों जलघरों को अपग्रेड करने के साथ तीसरा जलघर तैयार करने, बूस्टिंग स्टेशन अपग्रेड करने और नई पेयजल लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा। इससे करीब एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कई माह से शहरवासियों को इन तीनों चरण की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ने का इंतजार था। 12 जनवरी को दो चरणों की वित्तीय बोली प्रक्रिया सिरे चढ़ी है और विभाग ने तत्काल फाइल मुख्यालय भेज दी है। अब वहां से स्वीकृति मिलते ही वर्क ऑर्डर जारी कर 64.88 करोड़ के दो चरणाें पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, तकनीकी स्वीकृति मिलते ही तीसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया भी सिरे चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिए...किस चरण में कितना बजट होगा खर्च और क्या होंगे काम
पहला चरण : पहले चरण में 30.11 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इसके तहत शहर को तीसरा जलघर मिलेगा। आरसीसी टैंक का भी निर्माण होगा और पंप चैंबर अपग्रेड होंगे। इसके अलावा पंप हाउस से जलघर तक भी पाइपलाइन डाली जाएगी।
दूसरा चरण : दूसरे चरण के कार्याें पर 34.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत दो एमएलडी का नया टैंक बनाकर पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। पंप सेट और मशीनरी भी अपग्रेड की जाएगी। शहर के अंदरूनी भागों में डीआई पाइपलाइन भी डलेगी।
तीसरा चरण : पेयजल परियोजना के तीसरे चरण पर 18.99 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसके तहत पंप चेंबर को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि आरसीसी टैंक का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस चरण में शहर में जर्जर पेयजल लाइनें भी बदली जाएंगी।


एक गर्मी और झेलना पड़ेगा पेयजल संकट
83 करोड़ की पेयजल परियोजना का लाभ शहरवासियों को वर्ष 2025 की गर्मी के सीजन में मिलेगा। फिलहाल इस वर्ष में गर्मी का सीजन शुरू होने तक तीनों चरणों पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। वर्ष 2025 में फरवरी या मार्च तक तीनों चरणों का काम पूरा होने की उम्मीद है।




तीन चरणों में पेयजल परियोजना के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इनमें से दो चरण की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ गई है। जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करवाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए जल्द वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। - शशिकांत, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed