{"_id":"67951e17c47109d14e042051","slug":"third-accuse-of-harish-murder-case-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-130603-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरीश की मौत मामले में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरीश की मौत मामले में तीसरा आरोपी काबू
Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़ाई में लगी चोटों के कारण हुई थी हरीश की मृत्यु, दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव अटेला खुर्द निवासी हरीश की मौत मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अटेला खुर्द निवासी सतीश उर्फ घंटा के रूप में हुई है। अब पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 को हरीश कालू के साथ अटेला खुर्द बस स्टैंड से गांव आ रहा था। गांव में हनुमान मंदिर के पास सन्नी उर्फ कोल्हू व कुछ अन्य व्यक्ति खड़े थे। उन्होंने हरीश के साथ मारपीट की। इसके बाद हरीश की शिकायत पर बाढ़डा पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 21 दिसंबर 2024 को हरीश की मृत्यु होने पर परिजनों के बयान पर मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई।
30 दिसंबर को अटेला चौकी टीम ने आरोपी अटेला निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर आरोपी सन्नी ने बताया कि वे उस दिन हरीश के साथ बैठकर शराब पी रहे रहे। इसी दौरान वहां पर झगड़ा हो गया। फिर हरीश वहां से घर चला गया।
विज्ञापन
12 दिसंबर को हरीश सीएचसी गोपी में दाखिल हुआ और यहां से उसे दादरी नागरिक अस्पताल और बाद में पीजीआई रेफर किया गया। वहां पीजीआई में इलाज के दौरान हरीश की मृत्यु हो गई। दूसरे आरोपी अटेला निवासी विक्की को पुलिस 13 जनवरी को गिरफ्तार किया। अब अपराध शाखा टीम ने तीसरे आरोपी सतीश उर्फ घंटा को काबू करने में सफलता हासिल की है।