{"_id":"64a473ff500dee3a2109cf27","slug":"thieves-took-cash-and-jewelry-from-locked-house-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2489-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बंद मकान से नकदी और गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बंद मकान से नकदी और गहने ले गए चोर
Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-17 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर यहां से नकदी समेत गहने ले गए। पीड़ित महिला मकान मालिक ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना में महिला को करीब 65 हजार की चपत लगी है।
पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-17 निवासी सविता पत्नी रविंद्र ने बताया कि गत दो जुलाई को वो किसी काम से बहल गई थी। तीन जुलाई को जब वो वापस घर लौटी तो उसे गेट टूटा हुआ मिला। इसके बाद वो अंदर कमरे में पहुंची ते अलमारी टूटी हुई मिली जबकि सामान भी बिखरा मिला। इसके तुरंत बाद उसने डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उससे चोरी हुए सामान की सूची बनाने की बात कही।
सविता ने बताया कि चोर उसके घर से 15 हजार की नकदी समेत एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और दो जोड़ी चांदी की चुटकी चोरी कर ले गए। महिला ने बताया कि घटना में उसे 65 हजार का नुकसान हुआ। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।