{"_id":"65f0c280a9b625d6e3018d7e","slug":"thieves-target-retired-soldiers-house-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114822-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त सैनिक के मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त सैनिक के मकान को चोरों ने बनाया निशाना
Wed, 13 Mar 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव कादमा में दस दिनों से बंद एक घर को चोरों ने अपना निशाना बनाकर बनाकर नकदी और जेवरात चुरा लिए। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए।
कादमा निवासी कृष्णलाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से घर से बाहर थे। इस कारण दस दिनों से कादमा स्थित उनका घर बंद था। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को उनकी भाभी ने उन्हें अंदर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। बाद में उसी दिन सुबह दस बजे जब वह घर पहुंचा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला सलामत था, लेकिन अंदर जाने पर सीढ़ी वाले गेट का ताला टूटा मिला।
इसके बाद उन्हें घर के कमरों में सामान भी बिखरा था। बाद में जब उन्होंने समान की जांच की तो अलमारी में रखा बैग चोरी मिला। बैग में करीब 62,000 रुपये थे। इसके साथ ही घर से चोर सोने की दो अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के दो नोट, चांदी के 10 सिक्के और चांदी का एक नारियल ले गए। बाद में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीमारी के इलाज के लिए घर में रखे थी नकदी
कृष्णलाल ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा बीवी, बच्चों के साथ दादरी में रहकर दुकानदारी करता है। उनका और उनकी पत्नी का रोहतक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसलिए उन्होंने 62,000 रुपये लाकर घर में रखे थे, ताकि जरूरत पड़ने पर बैंक के चक्कर न लगाने पड़े। उनका कहना है कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे।