फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves entered two houses in Dadri, theft Jewelry and cash, house of ex-service man and woman targeted

Dadri: दिनदहाड़े दो घरों में घुसे चोर; गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ, पूर्व सैनिक व महिला के घर को बनाया निशाना

Sat, 16 Dec 2023 10:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Dec 2023 10:34 AM IST
सार

बौंदकलां निवासी मूर्ति देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया क 14 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिवार के सभी सदस्य भिवानी के जिले कुहाड़ गांव गए थे। देर रात करीब 12.30 बजे वो अपने घर लौटे। घर पुंचने पर ताला और दरवाजा टूटा मिला।

विज्ञापन
Thieves entered two houses in Dadri, theft Jewelry and cash, house of ex-service man and woman targeted
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के बौंदकलां के दो घरों को चोरों ने दिनदहाड़े अपना निशाना बना डाला। चोर दोनों घरों से नकदी और गहने ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब घर में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में दोनों घरों की रेकी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बौंदकलां थाना पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में पूर्व सैनिक और महिला की शिकायत पर दो मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार जल्द ही दोनों वारदात सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और वारदातस्थल से सुराग जुटाने का प्रयास किया। दोनाें घरों में तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


केस:1- महिला के घर से 76 हजार और सारे गहने ले गए चोर
बौंदकलां निवासी मूर्ति देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया क 14 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिवार के सभी सदस्य भिवानी के जिले कुहाड़ गांव गए थे। देर रात करीब 12.30 बजे वो अपने घर लौटे। घर पुंचने पर ताला और दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे बक्सा का ताला टूटा मिला और इसमें से 76 हजार की नकदी समेत 2 जोड़ी सोना की बाली, दो जोड़ी माथे का टीका, 2 सोने की अंगूठी, 2 सोने के लॉकेट के अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल और दो जोड़ी चुटकी चोरी मिली। पुलिस ने मूर्ति देवी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


केस:2- रिटायर्ड हवलदार के बंद मकान में भी घुसे चोर
सेना से हवलदार रिटायर्ड ओमबीर सिंह के बंद मकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। पुलिस को दी शिकायत में ओमबीर सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर को वो पत्नी के साथ किसी काम से भिवानी गया था। जाने से पहले मकान को अच्छी प्रकार से बंद करके ताला लगाया था। शाम करीब 6 बजे वापस लौटे तो ताला तो लगा मिला लेकिन घर के अंदर सामान बिखरा मिला। अंदर जाकर जांच की तो दोनों कमरों में रखे गहने और नकदी चोरी मिले। ओमबीर सिंह के अनुसार चोर घर से 9200 रुपये, सोना की बाली, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों वारदात को ट्रेस कर दिया जाएगा। -कृष्ण सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बौंदकलां थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed