फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves broke into four shops in Jhojhu Kalan in a single night, stealing cash and goods worth lakhs of rupees

Charkhi Dadri News: झोझू कलां में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों में लगाई सेंध, लाखों रुपये की नकदी, सामान चोरी

Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into four shops in Jhojhu Kalan in a single night, stealing cash and goods worth lakhs of rupees
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।  - फोटो : 1
झोझू कलां। जिले के कस्बा झोझू कलां में रविवार देर रात चोरों ने बस अड्डे के पास चार दुकानों के ताले तोड़कर व शटर उखाड़ कर उनमें से लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। ये दुकानें झोझू कलां से सतनाली के मुख्य रोड पर स्थित हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं घटना के बाद कस्बे के दुकानदारों में रोष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

झोझू कलां कस्बे के बस अड्डे के पास बालाजी मेडिकोज, न्यू फैशन गारमेंट्स, स्टार मोबाइल और गोल्डन बुक डिपो की दुकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। दुकानदारों को सोमवार अलसुबह घटना का पता चला। बालाजी मेडिकोज के संचालक गांव कलाली निवासी शमशेर ने बताया कि चोर उनकी दुकान से एक लाख 85 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। वहीं गोल्डन बुक डिपो के संचालक गांव निहालगढ़ निवासी नरेश कुमार के अनुसार उनकी दुकान में 50 हजार रुपये अलग से रखे हुए थे। यह राशि उन्हें सोमवार को बैंक खाते में जमा करवानी थी, लेकिन रात के समय चोर यह नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

स्टार मोबाइल नामक दुकान के संचालक झोझू निवासी आशीष कुमार ने बताया कि दुकान में करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें नकदी के अलावा मोबाइल के फोल्डर, इयर बड्स व अन्य सामान चोरी किया गया है। न्यू फैशन गारमेंट्स के संचालक गांव दगड़ौली निवासी सोनू के अनुसार उनकी दुकान से करीब 5,500 रुपये की नकदी के अलावा काफी संख्या में कपड़े चुरा ले गए। इनमें ट्रैक सूट, स्वेटर, पेंट, शर्ट, लोवर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। स्टार मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि छह चोर देर रात करीब 12:56 बजे दुकान में घुसते हैं और टॉर्च की रोशनी में घटना को अंजाम देते हैं। पहचान छुपाने के लिए सभी ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है। करीब डेढ़ मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान से बाहर निकल जाते हैं।
बॉक्स :
पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने पहले तो दुकानों के शटर पर लगे ताले तोड़कर दुकानों में घुसने का प्रयास किया। लेकिन सेंटर लॉक न खुलने के कारण उन्होंने लोहे की रॉड आदि से शटर को ही उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदारों का कहना है कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक एक घंटे के दौरान चोरों ने चारों दुकानों में वारदात को अंजाम दिया।

झोझू कलां पुलिस थाने के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुकानदारों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ साइबर सैल की मदद ली जा रही है। वहीं थाना के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टॉफ टीमों की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed