{"_id":"60047bbf8ebc3e33d272c069","slug":"thief-trapped-on-swiping-atm-at-petrol-pump-police-arrested-charkhidadri-news-rtk591325178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर एटीएम स्वाइप करने पर फंसे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर एटीएम स्वाइप करने पर फंसे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
एमसी कॉलोनी स्थित एक घर में नौ दिन पहले हुई चोरी की वारदात को सिटी थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घर से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने घर से चुराया एटीएम एक पेट्रोल पंप पर स्वाइप किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया मूल रूप से झज्जर के खानपुर खुर्द निवासी नरेश कुमार ने गत 12 जनवरी को सिटी थाना पुलिस को मकान में चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह दादरी शहर की एमकसी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है। आठ जनवरी को वह परिवार के साथ अपने गांव गया था। 11 जनवरी को जब वो लौटा तो उसे मकान के ताले टूटे मिले। चोर उसके घर से दस हजार की नगदी समेत लैपटॉप, एलईडी, एटीएम और अन्य घरेलू सामान ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने 12 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने नरेश के मकान से चुराया एटीएम महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्वाइप करवाया। बैंक से जब इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई तो पेट्रोल पंप पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी करने वाले दोनों आरोपी कैद हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कबीर नगर निवासी अजय उर्फ कर्ण और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी को उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से एलईडी, लैपटॉप और अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के लिए मकान में चोरी की। मकान से उन्होंने 100-100 के नोट की एक गड्डी भी मिली। इसके अलावा उन्हें वहां जो इलेक्ट्रॉनिक सामान नजर आया, उसे उठाकर अपने साथ ले गए।